@font-face { font-family: 'Poppins'; src: url('/fonts/Poppins-Regular.ttf') format('truetype'); font-weight: 400; font-style: normal; } body { font-family: 'Poppins', sans-serif; } .hero { background: linear-gradient(to right, #003973, #e5e5be); color: white; padding: 60px 30px; text-align: center; } .hero h1 { font-size: 2.5rem; font-weight: 700; } .hero h4 { font-weight: 300; } .article-box { background: white; border-radius: 10px; box-shadow: 0 8px 20px rgba(0,0,0,0.1); padding: 40px 30px; margin-top: -40px; position: relative; z-index: 1; } .meta-info { font-size: 1em; color: #6c757d; text-align: center; } .alert-warning { font-weight: bold; font-size: 1.05rem; } .section-footer { margin-top: 40px; padding: 20px 0; font-size: 0.95rem; color: #555; border-top: 1px solid #ddd; } .global-footer { background: #343a40; color: white; padding: 40px 20px 20px; margin-top: 60px; } .social-icons i { font-size: 1.4rem; margin: 0 10px; color: #ccc; } .social-icons a:hover i { color: #fff; } .languages { font-size: 0.9rem; color: #aaa; } footer { background-image: linear-gradient(to right, #7922a7, #3b2d6d, #7922a7, #b12968, #a42776); } body { background: #f5f8fa; } .innner-page-main-about-us-content-right-part { background:#ffffff; border:none; width: 100% !important; float: left; border-radius:10px; box-shadow: 0 8px 20px rgba(0,0,0,0.1); padding: 0px 30px 40px 30px; margin-top: 3px; } .event-heading-background { background: linear-gradient(to right, #7922a7, #3b2d6d, #7922a7, #b12968, #a42776); color: white; padding: 20px 0; margin: 0px -30px 20px; padding: 10px 20px; } .viewsreleaseEvent { background-color: #fff3cd; padding: 20px 10px; box-shadow: 0 .5rem 1rem rgba(0, 0, 0, .15) !important; } } @media print { .hero { padding-top: 20px !important; padding-bottom: 20px !important; } .article-box { padding-top: 20px !important; } }
WAVES BANNER 2025
सूचना और प्रसारण मंत्रालय

ब्रिटेन, जापान और रूस सहित 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधी वेव्स 2025 में वैश्विक मीडिया संवाद में शामिल होंगे


वैश्विक मीडिया संवाद के हिस्से के रूप में वेव्स घोषणा जारी की जाएगी

वैश्विक मीडिया संवाद वैश्विक मंत्रिस्तरीय भागीदारी के साथ वेव्स 2025 का केंद्रबिंदु बनने के लिए तैयार है

 Posted On: 01 MAY 2025 7:02PM |   Location: PIB Delhi

भारत कल मुंबई में वेव्स सम्मेलन में पहली बार वैश्विक मीडिया संवाद -जीएमडी की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह वैश्विक मीडिया और मनोरंजन परिदृश्य के साथ देश के जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। संवाद का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में 60 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। रूस, जापान, ब्रिटेन, मिस्र, सऊदी अरब और कई अन्य देशों का प्रतिनिधित्व मंत्रिस्तरीय और वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर किया जाएगा। संवाद का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना और वैश्विक मीडिया क्षेत्र में नीति संरेखण, प्रतिभा आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के लिए रास्ते तलाशना है।
संवाद के अंत में भाग लेने वाले देशों द्वारा मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व की पुष्टि करने और भविष्य की भागीदारी और भागीदारी के लिए आधार तैयार करने के लिए एक ‘वेव्स घोषणा’ किये जाने की उम्मीद है। भारत अपने मीडिया इकोसिस्टम और तेजी से बढ़ते मनोरंजन उद्योग के साथ, इस तरह के संवाद की मेजबानी करने के लिए तैयार में है। जीएमडी दुनिया को आकार देने में मीडिया की भूमिका पर वैश्विक बातचीत के केंद्र में भारत को आगे रखने में महत्वपूर्ण है।

वैश्विक मीडिया संवाद समाजों, अर्थव्यवस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आकार देने में मीडिया और मनोरंजन की उभरती भूमिका पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाएगा। संवाद मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के उभरते परिदृश्य पर बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करेगा। तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों, बदलती विषय-वस्तु प्रवृत्तियों और बढ़ती वैश्विक परस्पर संबद्धता के साथ, संवाद का उद्देश्य समाज को आकार देने, नवाचार को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका पर विचारों, अनुभवों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।

वेव्स के दौरान भारत ब्रिटेन, रूस, इंडोनेशिया, केन्या, भूटान और मिस्र सहित 10 से अधिक देशों के साथ-साथ विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर रहा है। ये वैश्विक सहयोग को मजबूत करने और आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देने में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, रेल, सूचना और प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना और प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन शामिल होंगे। गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी वैश्विक मीडिया वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी।

****

एमजी/आरपी/केसी/एसके


Release ID: (Release ID: 2126009)   |   Visitor Counter: 119