सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट


सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का फ्रांस दौरा

[25-27 मई, 2025]

प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2025 5:45PM by PIB Delhi

आतंकवाद के विरूद्ध भारत का स्पष्ट रुख बताने के उद्देश्य से एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 25 से 27 मई 2025 तक फ्रांस की यात्रा पर है। सांसद श्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पूर्व मंत्रियों, सांसदों और पूर्व राजदूत का यह प्रतिनिधिमंडल आज देर शाम पेरिस पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

1. श्री रविशंकर प्रसाद

माननीय सांसद (लोकसभा); पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

2. डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी

माननीय सांसद (लोकसभा), पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री

3. श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी

माननीय सांसद (राज्यसभा), संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति की सदस्य

4. श्री गुलाम अली खटाना

माननीय सांसद (राज्यसभा), सदस्य, राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद

5. डॉ. अमर सिंह

माननीय सांसद (लोकसभा)

6. श्री समिक भट्टाचार्य

माननीय सांसद (राज्यसभा), सदस्य, गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति

7. डॉ. एम. थंबीदुरई

माननीय सांसद (राज्यसभा), पूर्व केंद्रीय विधि, न्याय एवं कंपनी मामलों के मंत्री

8. श्री एम जे अकबर

माननीय पूर्व विदेश राज्य मंत्री

9. राजदूत पंकज सरन

भारत के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार; बांग्लादेश, रूस में भारत के पूर्व राजदूत

फ्रांस में प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल वहां की सीनेट और नेशनल असेंबली के सदस्यों, विचार समूह, मीडिया और प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेगा।

***

एमजी/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2131434) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali-TR , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam