महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा  देवी  ने झारखंड के देवघर में  ‘11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' मनाया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2025 3:38PM by PIB Delhi

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज झारखंड के देवघर में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। अपने एक एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “योग कर्मसु कौशलम”  आज प्रात: देवघर की पावन नगरी में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। योग सिर्फ अभ्यास नहीं, एक जीवनशैली है- स्वस्थ, सशक्त और संतुलित भारत की नींव!”

अपने एक अन्य एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज प्रात: देवघर की पावन नगरी में आयोजित 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर आत्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव किया।”     

**** 

SS/MS


(रिलीज़ आईडी: 2138371) आगंतुक पटल : 14