पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 27 JUN 2025 3:01PM by PIB Bhopal

पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानो पर; रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ ।

इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 5.2⁰C तक विशेषरूप से कम रहे; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.2⁰C से 4.1⁰C तक काफी कम रहे एवं उज्जैन, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7⁰C से 2.9⁰C तक कम रहे l

पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 3.3⁰C तक काफी कम रहे; भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से 2.2⁰C से 2.8⁰C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 1.8⁰C अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे ।


(रिलीज़ आईडी: 2140148) आगंतुक पटल : 6