रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु संतरागाछी-अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2025 5:33PM by PIB Jaipur

रेलवे द्वारा आगामी दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु संतरागाछी-अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.09.25 से 24.11.25 तक (10 ट्रिप) संतरागाछी से प्रत्येक सोमवार को 19.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 15.00 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 08612, अजमेर-संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.09.25 से 27.11.25 तक (10 ट्रिप) अजमेर से प्रत्येक गुरूवार को 23.40 बजे रवाना होकर शनिवार को 16.00 बजे संतरागाछी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खडगपुर, टाटानगर, चाण्डिल, पुरूलिया जं., मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार,
बरवाडीह, डालटनगंज, गढवा रोड, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, बरगवाँ, सरई ग्राम, ब्योहारी, खन्ना बंजारी, कटनी मुरवाडा, दामोह, सागर, बीना मालखेडी, अशोक नगर, गुना, रूठियाई, अटरू, बारां, सोगरिया, बून्दी, मांडलगढ, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर व नसीराबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगीं।

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगें।


(रिलीज़ आईडी: 2159250) आगंतुक पटल : 9