पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण
प्रविष्टि तिथि:
23 AUG 2025 4:45PM by PIB Bhopal
पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के चंबल, रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 2.2⁰C तक काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.6⁰C से 2.0⁰C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 1.7⁰C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.4⁰C अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।




(रिलीज़ आईडी: 2160473)
आगंतुक पटल : 4