रेल मंत्रालय
जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से आगमन/प्रस्थान करेगी
मार्ग के स्टेशनों संचालन समय में भी आंशिक परिवर्तन
प्रविष्टि तिथि:
01 SEP 2025 6:02PM by PIB Jaipur
उत्तर रेलवे द्वारा जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से भगत की कोठी (जोधपुर)-गांधीधाम-भगत की कोठी (जोधपुर) के मध्य संचालित होगी।
गाडी संख्या 22483, भगत की कोठी (जोधपुर)-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो दिनांक 03.11.2025 से जोधपुर के स्थान पर भगत की कोठी से 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे गांधीधाम पहुॅचेगी।
गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी (जोधपुर) सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो दिनांक 03.11.2025 से गांधीधाम से 23.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 21.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.15 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।
(रिलीज़ आईडी: 2162788)
आगंतुक पटल : 3