पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2025 6:07PM by PIB Bhopal

पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के इंदौर, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर; चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में 2.5⁰C तक काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

 ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से 3.3⁰C तक काफी कम रहे; भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7⁰C-2.0⁰C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.0⁰C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 3.1⁰C तक काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

**


(रिलीज़ आईडी: 2163415) आगंतुक पटल : 4