महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

8वें राष्ट्रीय पोषण माह  के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में पोषण गतिविधियां आयोजित की गई

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2025 3:23PM by PIB Delhi

8वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 26 सितंबर 2025 को आईसीडीएस बहादुरगंज परियोजना में एक महत्वपूर्ण पोषण परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एएनएम ने "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" के तहत सेविकाओं और महिला लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम में अन्नप्राशन, गोदभराई समारोह और पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

 मधुबनी जिले के लदनिया परियोजना में पोषण माह के तहत रंगोली के माध्यम से जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से समुदाय में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई गई।

कैमूर जिले में पोषण माह के दौरान विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पोषण और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जिले में स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ।

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किशनगंज जिले के दिघल बैंक परियोजना में पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल से समुदाय में पोषण संबंधी जानकारी का प्रसार हुआ और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।  

 

****

SS/MS


(रिलीज़ आईडी: 2172689) आगंतुक पटल : 126