इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मॉयल ने सितंबर में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया


वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 10.3% उत्पादन वृद्धि हासिल की

Posted On: 04 OCT 2025 11:54AM by PIB Delhi

मॉयल ने सितंबर 2025 और वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार परिचालन प्रदर्शन किया। यह प्रमुख मापदंडों में तेज वृद्धि के कारण संभव हुआ।

प्रदर्शन की मुख्य बातें: सितंबर 2025 बनाम सितंबर 2024

  • सितम्बर माह में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1.52 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.8% की वृद्धि दर्शाता है।
  • अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह 5,314 मीटर तक पहुंच गई, जो 46% की उल्लेखनीय वृद्धि है। यह अपने संसाधन आधार के विस्तार पर मॉयल के गहरे फोकस को दर्शाता है।

तिमाही प्रदर्शन: जुलाई-सितंबर 2025 बनाम जुलाई-सितंबर 2024

  • अब तक का सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही उत्पादन 4.42 लाख टन , जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10.3% अधिक है ।
  • बिक्री बढ़कर 3.53 लाख टन हो गई, जो 18.6% की शानदार वृद्धि है
  • 21,035 मीटर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ दूसरी तिमाही की अन्वेषणात्मक कोर ड्रिलिंग, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 4.1% की वृद्धि दर्शाती है

इस प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए मॉयल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री अजीत कुमार सक्सेना ने कहा:

"प्रमुख मानकों में वृद्धि, मॉयल की अपनी परिचालन उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपनी सभी संचालित खदानों में अन्वेषण पर निरंतर ज़ोर देने के साथ, मॉयल मैंगनीज़ क्षेत्र में अग्रणी बने रहने के लिए अपने भंडार/संसाधनों को बढ़ाने की अच्छी स्थिति में है।"

****

पीके/केसी/पीपी/आर


(Release ID: 2174724) Visitor Counter : 127
Read this release in: English , Urdu , Tamil