गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया
रवि नाइक जी को कई दशकों तक लोगों की सेवा और किसानों के उत्थान में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
15 OCT 2025 11:24AM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
X पर एक पोस्ट में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, "गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें कई दशकों तक लोगों की सेवा और किसानों के उत्थान में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।"
***
RK/AK/RR/PR
(रिलीज़ आईडी: 2179231)
आगंतुक पटल : 122