पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत ने देशव्यापी #23फॉर 23 पहल के साथ अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया


हिम तेंदुआ की पहली बार की गई गणना में भारतीय हिमालयी क्षेत्र में 718 हिम तेंदुए पाए गए: श्री भूपेंद्र यादव

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2025 11:48PM by PIB Delhi

भारत ने आज अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया। इसके अंतर्गत #23फॉर23 नाम की एक अनूठी पहल के तहत देश भर में लोगों को हिम तेंदुए और उनके पर्यावासों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 मिनट तक शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने को प्रोत्साहित किया गया।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने समारोह का नेतृत्व करते हुए इस रचनात्मक जागरूकता अभियान में लोगों, संस्थानों और भारतीय सेना की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हिम तेंदुआ संरक्षण कार्यक्रम की सफलता का उल्‍लेख करते हुए श्री यादव ने कहा कि देश में इस कार्यक्रम के उत्साहजनक परिणाम रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हाल में हिम तेंदुओं की पहली गणना में भारत के हिमालयी क्षेत्र में 718 हिम तेंदुए पाए गए हैं, जिनमें से केवल लद्दाख में 477 हिम तेंदुए मिले हैं।

अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस, वैश्विक हिम तेंदुआ और पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण कार्यक्रम के लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है। यह इस लोकप्रिय प्रजाति के जीव के लंबे समय अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए विज्ञान आधारित निगरानी, ​​पर्यावास संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर भारत के निरंतर बल दिए जाने को दर्शाता है।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2182165) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu