नागरिक उड्डयन मंत्रालय
निर्धारित घरेलू एयरलाइनों की शीतकालीन समय-सारणी 2025
शीतकालीन समय-सारणी 2024 की तुलना में प्रति सप्ताह 5.95 प्रतिशत प्रस्थान वृद्धि प्रस्तावित है
अमरावती, हिसार, पूर्णिया और रूपसी के नए हवाई अड्डों को शीतकालीन समय-सारणी में जोड़ा गया है
Posted On:
24 OCT 2025 4:51PM by PIB Delhi
सितंबर 2025 में आयोजित स्लॉट सम्मेलन बैठक के बाद निर्धारित घरेलू एयरलाइनों की शीतकालीन समय-सारणी 2025 (डब्ल्यूएस25) (26 अक्टूबर, 2025 से 28 मार्च, 2026 तक प्रभावी ) को अंतिम रूप दे दिया गया है। संबंधित हवाई अड्डों के संचालकों से अंतिम स्लॉट की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
यह पाया गया है कि डब्लयू एस25 के अनुसार 126 हवाई अड्डों से/के लिए प्रति सप्ताह 26,495 प्रस्थान तय किए गए हैं, जबकि ग्रीष्मकालीन समय-सारणी 2025 (एसएस25) में 129 हवाई अड्डों से प्रति सप्ताह 25,610 प्रस्थान तय किए गए हैं।
इन 126 हवाई अड्डों में से अमरावती, हिसार, पूर्णिया और रूपसी, डब्लयूएस25 में निर्धारित एयरलाइनों द्वारा प्रस्तावित नए हवाई अड्डे हैं, जबकि अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती हवाई अड्डों से परिचालन डब्लयू एस25 में स्थगित कर दिया गया था।
एयरलाइनों द्वारा प्रति सप्ताह प्रस्थानों का ब्यौरा इस प्रकार है:-
|
एयरलाइन
|
प्रति सप्ताह प्रस्थान डब्लयूएस25
|
|
एलायंस एयर
|
520
|
|
एयर इंडिया
|
4,277
|
|
एआई एक्सप्रेस
|
3,171
|
|
इंडिगो
|
15,014
|
|
स्पाइसजेट
|
1,568
|
|
स्टार एयर
|
538
|
|
फ्लाई बिग
|
58
|
|
इंडिया वन
|
126
|
|
अकासा एयर
|
1,027
|
|
फ्लाई91
|
196
|
|
कुल
|
26,495
|
डब्लयूएस25 की तुलना में एसएस25 में प्रस्थान की संख्या में तुलनात्मक वृद्धि की गणना की गई है और इसे नीचे दर्शाया गया है:
|
एयरलाइन
|
प्रति सप्ताह प्रस्थान डब्लयूएस25
|
प्रति सप्ताह प्रस्थान एसएस25
|
डब्लयू एस25 बनाम एसएस25 वृद्धि (प्रतिशत )
|
|
एलायंस एयर
|
520
|
520
|
0.00
|
|
एयर इंडिया
|
4,277
|
4,310
|
-0.77
|
|
एआई एक्सप्रेस
|
3,171
|
3,375
|
-6.04
|
|
इंडिगो
|
15,014
|
14,158
|
6.05
|
|
स्पाइसजेट
|
1568
|
1,240
|
26.45
|
|
स्टार एयर
|
538
|
505
|
6.53
|
|
फ्लाई बिग
|
58
|
176
|
-67.05
|
|
इंडिया वन
|
126
|
114
|
10.53
|
|
अकासा एयर
|
1027
|
1,089
|
-5.69
|
|
फ्लाई91
|
196
|
123
|
59.35
|
|
कुल
|
26495
|
25,610
|
3.46
|
डब्ल्यूएस 25 की तुलना में डब्ल्यूएस 24 में प्रस्थान की संख्या में तुलनात्मक वृद्धि की गणना की गई है और इसे नीचे दर्शाया गया है:
|
एयरलाइन
|
प्रति सप्ताह प्रस्थान डब्लयूएस25
|
प्रति सप्ताह प्रस्थान डब्लयूएस24
|
डब्लयूएस25 बनाम डब्लयूएस24 वृद्धि (प्रतिशत )
|
|
एलायंस एयर
|
520
|
673
|
-22.73
|
|
एयर इंडिया + विस्तारा
|
4,277
|
4,779
|
-10.50
|
|
एआई एक्सप्रेस
|
3,171
|
2,832
|
11.97
|
|
इंडिगो
|
15,014
|
13,691
|
9.66
|
|
स्पाइसजेट
|
1,568
|
1,297
|
20.89
|
|
स्टार एयर
|
538
|
360
|
49.44
|
|
फ्लाई बिग
|
58
|
152
|
-61.84
|
|
इंडियावन
|
126
|
112
|
12.50
|
|
अकासा एयर
|
1,027
|
989
|
3.84
|
|
फ्लाई91
|
196
|
122
|
60.66
|
|
कुल
|
26,495
|
25,007
|
5.95
|
***
पीके/केसी/एसकेएस/एसके
(Release ID: 2182224)
Visitor Counter : 98