उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
भारतीय खाद्य निगम में विशेष अभियान 5.0 से स्वच्छता, दक्षता और स्थान अनुकूलन को बढ़ावा
Posted On:
31 OCT 2025 3:41PM by PIB Delhi
भारतीय खाद्य निगम आज अपने विशेष अभियान 5.0 के समापन के साथ ही कार्यालय परिसरों और डिपो में स्वच्छता को बढ़ावा देने, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करने, ई-कचरा और अपशिष्ट वस्तुओं को हटाने तथा कार्यस्थल के अनुभव को बढ़ाने के उद्देश्य के करीब पहुंच गया है।
भारतीय खाद्य निगम ने प्रारंभिक चरण के दौरान समीक्षा के लिए 1,94,465 भौतिक फाइलों की पहचान की थी और लगभग 90,000 फाइलों को पहले ही हटा दिया है। अक्टूबर 2025 के पहले पखवाड़े तक, निगम ने ई-कचरा और स्क्रैप निपटान के माध्यम से लगभग 16 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया है, साथ ही अपने कार्यालयों और डिपो में लगभग 18,000 वर्ग फुट जगह खाली की है । भारतीय खाद्य निगम की ये उपलब्धियां अक्टूबर 2025 के पहले पखवाड़े तक संकलित आंकड़ों को दर्शाती हैं।
अभियान के समापन पर, देश भर के सभी क्षेत्रों से रिपोर्ट संकलित होने के बाद राजस्व और स्थान उपयोग के आंकड़ों में और वृद्धि होने की उम्मीद है। विशेष अभियान 5.0, 15 सितंबर 2025 को प्रारंभिक चरण के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद 2 अक्टूबर 2025 को एफसीआई अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। एफसीआई ने देशभर में अपने क्षेत्रीय, जिला कार्यालयों और गोदामों सहित 900 से अधिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाए हैं।
इससे पहले, एफसीआई ने स्क्रैप निपटान के माध्यम से मूल्यवान स्थान खाली करके राजस्व सृजन में सराहनीय परिणाम प्राप्त किए हैं। पिछले अभियानों के दौरान एफसीआई ने 70 लाख रुपए से अधिक का राजस्व अर्जित किया था, 5 लाख से अधिक फाइलों का निपटान किया और 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह खाली कराई थी।
क्षेत्रीय कार्यालय हरियाणा:
|
गतिविधि विवरण: उपलब्ध स्थान का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अलमारियों को बेसमेंट से रिकॉर्ड रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है। बेसमेंट में पड़े कुछ अभिलेखों को उचित भंडारण और बेहतर स्थान उपयोग के लिए रिकॉर्ड रूम में स्थानांतरित कर दिया गया है।
|
|
पहले
|
बाद
|
|

|

|
एफसीआई मुख्यालय:
|
गतिविधि विवरण: एफसीआई मुख्यालय भवन की पिछे गलियों की सफाई और मुख्यालय से बेकार पड़ी वस्तुओं को हटाया गया।
|
|
पहले
|
बाद में
|
|

|

|
|
|
|
|

|
|
***
पीके/केसी/जेके/एसके
(Release ID: 2184653)
Visitor Counter : 37