अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई

Posted On: 31 OCT 2025 4:59PM by PIB Delhi

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। श्री पटेल की जयंती को प्रति वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

श्री रिजिजू ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है और श्री पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। श्री रिजिजू ने कहा कि अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से सरदार पटेल ने सैकड़ों विविध राज्यों को एकीकृत कर आधुनिक भारत राष्ट्र का निर्माण किया।

श्री रिजिजू ने गुजरात के केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के राष्ट्रीय महत्व का भी उल्लेख किया जो श्री पटेल को समर्पित है। श्री रिजिजू ने कहा कि देश के लोगों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समझने और उनके संघर्षों पर गर्व करने की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय द्वारा स्वच्छता अभियान विशेष अभियान 5.0, चिंतन शिविर आदि जैसी पहलों पर भी चर्चा की। इस शपथ के माध्यम से मंत्रालय अपने दैनिक कार्यों में एकता और अखंडता के आदर्शों को समाहित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शेरशा सी शेख मोहिद्दीन ने केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू का स्वागत किया और राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के महत्व के बारे में बताया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उप महानिदेशक मीडिया एवं अनुसंधान श्री आलोक वर्मा ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

****

पीके/केसी/जेके/एसके


(Release ID: 2184778) Visitor Counter : 23
Read this release in: English