रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना पोत सावित्री का मॉरीशस के पोर्ट लुइस का दौरा

प्रविष्टि तिथि: 02 NOV 2025 7:30PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय तटरक्षक बल ने भारतीय नौसेना और पूर्वी बेड़े के अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी) आईएनएस सावित्री का दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक परिचालन तैनाती के तहत मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

आईएनएस सावित्री, मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल (एनसीजी) के जहाजों और विमानों के साथ मिलकर संयुक्त विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की निगरानी करेगा। इस संयुक्त निगरानी का उद्देश्य मॉरीशस के समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करना और साथ ही भारतीय नौसेना और मॉरीशस तटरक्षक बल के बीच अंतर-संचालन और समन्वय को बढ़ाना है।

आईएनएस सावित्री का चालक दल अपनी यात्रा के दौरान मॉरीशस में अनेक संयुक्त अभियानों के संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को परिष्कृत करने हेतु एनसीजी कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में भी शामिल होगा। दोनों नौसेनाओं के कर्मी मैत्रीपूर्ण खेलों में एक साथ भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त आईएनएस सावित्री आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जिससे स्थानीय समुदाय के बीच समुद्री रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे।

आईएनएस सावित्री जहाज की यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और समान समुद्री हितों पर आधारित साझेदारी तथा मजबूत रक्षा सहयोग की पुष्टि करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)WQET.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(1)AA61.jpeg

***

पीके/केसी/जेके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2185817) आगंतुक पटल : 92
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu