रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सुगम रेल संचालन हेतु सनेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य किया जा रहा है तकनीकी कार्य अमृतसर- अजमेर रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

प्रविष्टि तिथि: 03 NOV 2025 6:03PM by PIB Jaipur

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सनेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड पर जालधंर सिटी-चिहेरू स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या एस-70 पर तकनीकी कार्य के लिए दिनांक 04.11.25 को ब्लॉक लिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 19612, अमृतसर- अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 04.11.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालधंर सिटी, कपूरथला, लोहिंया खास, फिरोजपुर होकर संचालित होगी एवं मार्ग परिवर्तन के कारण फगवाडा, लुधियाना, जगराओं, मोगा व तलवंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।


(रिलीज़ आईडी: 2185959) आगंतुक पटल : 8