कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 5.0 के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की गतिविधियाँ


विशेष अभियान 5.0 का उद्देश्य है सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करना

विशेष अभियान के दौरान 1,59,000 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा किया गया

कबाड़ और बेकार पड़ी सामग्री की नीलामी से 40 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ

प्रविष्टि तिथि: 03 NOV 2025 6:31PM by PIB Delhi

सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम  करने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान 5.0 दो चरणों में लागू किया गया था, यानि प्रारंभिक चरण 16 से 30 सितंबर 2025 तक और मुख्य चरण 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक। विशेष अभियान 5.0 के दौरान  ई-कचरे के  निपटान पर विशेष फोकस रखा गया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1GCUO.jpeghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/27MVN.jpeg

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने देश भर में अपने मुख्यालय और अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया है। विभाग के अंतर्गत कई संगठनों द्वारा वृक्षारोपण और सार्वजनिक स्थानों की सफाई भी की गई। इस विभाग का एक प्रमुख कार्य मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित जन- शिकायतों का निपटान करना रहा है। सरकार से संबंधित किसी भी मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराने के लिए किसानों सहित देश के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध सीपीजीआरएएमएस (सीपीग्राम) के अतिरिक्तपीएम किसान और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी अपनी प्रमुख योजनाओं के लिए विशेष पोर्टल विकसित किए गए हैं। कृषि मंत्री इन पोर्टलों पर प्राप्त किसानों की शिकायतों को निपटाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। कृषि और किसान कल्याण विभाग सचिव ने 2 से 31 अक्टूबर, 2025 तक के कार्यान्वयन चरण के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ZQTM.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047IE8.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052GVR.png

इस विभाग द्वारा प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की सहायता से 9 अक्टूबर 2025 को लोक शिकायत और विशेष अभियान 5.0 पर एक कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में  कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव ने भाग लिया था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006AX2P.png

कृषि और किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत सभी अधीनस्थ/संबद्ध कार्यालयों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ई-कचरे का निपटान था। इसी को ध्यान में रखकर, कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थानों ने ई-कचरे से प्राप्त सामग्री का उपयोग करके किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और मशीनरी के कई मॉडल बनाए हैं, जैसे ड्रोन, ट्रैक्टर, कल्टीवेटर आदि। कार्यशाला के दौरान इन वस्तुओं की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव ने भी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है। विभाग ने इन्हें अपशिष्ट से संपत्ति श्रेणी के अंतर्गत सर्वोत्तम कार्य माना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007DMP3.png

इस विभाग के पास किसानों की शिकायत निवारण के लिए एक मज़बूत प्रणाली  है। सीपीग्राम  के अलावा, कृषि रक्षक पोर्टल भी किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) से संबंधित उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008OK05.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009HOIE.png

विशेष अभियान 5.0 के दौरान, इस विभाग और इसके संबद्ध/अधीनस्थ/क्षेत्रीय कार्यालयों आदि द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर  पांच पीआईबी नोट्स 274 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए गए हैं।

विशेष अभियान 5.0 के दौरान इस विभाग की प्रगति/उपलब्धियां निम्नानुसार हैं:-

क्र. सं.

मापदंड

लक्ष्य

उपलब्धियां

1

स्वच्छता अभियान स्थलों की संख्या

1133

1133

2

सांसदों की सिफारिश वाले लंबित मामलों की संख्या

32

14

3

लंबित लोक शिकायतें

177336

159635

4

लंबित लोक शिकायतों की अपीलें

1097

1060

5

रिकॉर्ड प्रबंधन

(फ़ाइलों की समीक्षा की गई)

31722

31722

6

रिकॉर्ड प्रबंधन

(फ़ाइलें हटा दी गईं)

10597

10597

7

स्थान खाली किया गया (वर्ग फुट में क्षेत्रफल)

 

18,042 वर्ग फुट

8

राजस्व कमाया गया  (राशि रुपये में)

 

Rs. 40,38,150/-

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2186122) आगंतुक पटल : 74
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu