प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2025 10:26AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज सभी को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। श्री मोदी ने कहा, "करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएँ अत्यन्‍त प्रेरणादायक हैं।"

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश शाश्वत ज्ञान के साथ मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा। करुणा, समानता, विनम्रता और सेवा की उनकी शिक्षाएँ अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके प्रकाश पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी दिव्य ज्योति हमारी पृथ्‍वी को सदैव प्रकाशित करती रहे।"

"ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਮਨੁੱਖਤਾ ਨੂੰ ਸਦੀਵੀ ਗਿਆਨ ਨਾਲ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਕਰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਦਇਆ, ਸਮਾਨਤਾ, ਨਿਮਰਤਾ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਦੀਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਬਹੁਤ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬ੍ਰਹਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਾਡੇ ਗ੍ਰਹਿ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਰੌਸ਼ਨ ਕਰਦਾ ਰਹੇ"

***

पीके/केसी/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2186589) आगंतुक पटल : 139
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam