पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पर्यटन मंत्रालय ने 4 से 6 नवंबर, 2025 तक लंदन में आयोजित विश्व यात्रा बाजार (डब्ल्यूटीएम) में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2025 9:30PM by PIB Delhi

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय, एक्सेल लंदन में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट (डब्ल्यूटीएम) लंदन में भाग ले रहा है। पर्यटन मंत्रालय राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों, भारतीय पर्यटन उद्योग के इनबाउंड टूर ऑपरेटरों और आईआरसीटीसी सहित लगभग 30 हितधारकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डब्ल्यूटीएम में भाग ले रहा है जिससे कि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विविधता, पर्यटन उत्पादों और विविध अनुभवों की श्रृंखला प्रदर्शित की जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00139UO.jpg

देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परिदृश्यों, आध्यात्मिकता, एडवेंचर और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विश्व स्तरीय आतिथ्य श्रृंखलाओं और प्रामाणिक ग्रामीण होमस्टे के साथ, भारत वैश्विक पर्यटकों का एक नए और बेहतर अनुभव के लिए स्वागत करता है। इस प्रसिद्ध ट्रैवल फोरम पर देश की उपस्थिति ने बेहतर व्यावसायिक जुड़ाव और भारत में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को आकर्षित करने के लिए वैश्विक ट्रैवल इको-सिस्टम तक पहुंचने की उसकी प्रतिबद्धता को स्थापित किया है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली और चंडीगढ़ के राज्य पर्यटन विभागों के साथ-साथ टूर ऑपरेटर/डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियां और आईआरसीटीसी भी भारतीय मंडप में सह-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, गोवा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य पर्यटन विभाग भी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। ये राज्य अपने अनूठे पर्यटन अनुभवों का प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्व भर के संभावित ग्राहकों और साझेदारों से जुड़ रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ZC8V.jpg

भारतीय मंडप का उद्घाटन 4 नवंबर को ब्रिटेन में भारत के उप उच्चायोग तथा भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त सचिव द्वारा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी और गोवा, मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश राज्यों के पर्यटन मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया।

भारत में 2024 के दौरान 20.57 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन (आईटीए) देखा गया। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कनाडा जैसे कई प्रमुख स्रोत देशों से विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) में 2024 में वृद्धि का रुझान दिखा। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ ब्रिटेन भारत में आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ शीर्ष स्रोत देशों के रूप में बने हुए हैं।

डब्ल्यूटीएम 2025 लंदन में अग्रणी वैश्विक ट्रैवल इंडस्ट्री पेशेवरों, खरीदारों और प्रदर्शकों को एक साथ लाता है ताकि यात्रा के भविष्य को आकार दिया जा सके, विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके और साझेदारियां विकसित की जा सकें। भारत की भागीदारी समयोचित है क्योंकि वैश्विक यात्रा में सुधार की गति बढ़ रही है और देश खुद को विकास के नए पथ पर अग्रसर कर रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DQR0.jpg

विश्व आर्थिक मंच के यात्रा एवं पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक के अनुसार, 2024 में 119 देशों में भारत 39वें स्थान पर रहा।

***

पीके/केसी/एसकेजे/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2186887) आगंतुक पटल : 62
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu