सूचना और प्रसारण मंत्रालय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पूर्व मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
05 NOV 2025 4:13PM by PIB Patna
दिनांक 05 नवंबर 2025 को जहानाबाद जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड जहानाबाद के वार्ड संख्या 10 स्थित इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शशि फाउंडेशन पटना टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया दल सचिव हौबिनस कुमार, संजय सिन्हा, अशोक कुमार, सुशील कुमार, बीपन कुमार, ज्योति कुमारी, अमृतेश कुमार कलाकार शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है दल ने नुक्कड़ नाटक गीतों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि - "लोकतंत्र की पहचान,आपका मतदान"।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि बिहार राज्य स्वीप आईकॉन नीतू चंद्रा जिला अधिकार सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी जहानाबाद विनीत कुमार एसपी जहानाबाद डॉ प्रीति उप विकास आयुक्त जहानाबाद एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री एस.के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख श्री कुमार सौरभ के निर्देशानुसार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी, एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के नोडल अधिकारी डॉ0 राकेश चन्द्र आर्य की देखरेख में किया जा रहा है।
(रिलीज़ आईडी: 2187237)
आगंतुक पटल : 3