पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण
प्रविष्टि तिथि:
07 NOV 2025 3:57PM by PIB Bhopal
पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल, चम्बल, ग्वालियर एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से 3.3⁰C - 3.9⁰C तक काफी कम रहे; उज्जैन एवं सागर संभागो के जिलो में सामान्य से 2.0°C – 3.0°C तक कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
पिछले 24 घंटो में, न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, चंबल, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में 2.5-3.8⁰C तक काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से 4.6⁰C तक काफी कम रहे; इंदौर, उज्जैन, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.1°C – 2.7°C तक कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 1.8⁰C तक अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।



(रिलीज़ आईडी: 2187348)
आगंतुक पटल : 3