महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा विशेष अभियान 5.0 का सफलतापूर्वक समापन
प्रविष्टि तिथि:
10 NOV 2025 5:16PM by PIB Delhi
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 5.0 का सफलतापूर्वक समापन किया है। विशेष अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना, काम को सुव्यवस्थित करना, मंत्रालय और उसके स्वायत्त निकायों में लंबित शिकायतों का समाधान करना था।
स्वच्छता अभियान स्थलों की पहचान, कार्यालयों के स्थान प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की योजना, स्क्रैप और अनावश्यक वस्तुओं की पहचान और जीएफआर के अनुसार उनके निपटान की प्रक्रिया, सांसदों, राज्य सरकारों से लंबित संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ (कैबिनेट नोट्स), पीएमओ, 3 महीने से अधिक समय से लंबित संसदीय आश्वासन, लोक शिकायतें और अपील (सीपीजीआरएएमएस के साथ-साथ अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतें), रिकॉर्ड प्रबंधन - फाइलों की समीक्षा/रिकॉर्डिंग और फाइलों की छंटाई/ई-फाइलों को बंद करना जैसे लक्ष्यों की पहचान अभियान के प्रारंभिक चरण के दौरान पूरी कर ली गई। संबंधित डेटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा प्रारंभिक चरण की समीक्षा की गई और उनके मार्गदर्शन में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी संभव प्रयास किए गए।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने स्वच्छता, सामुदायिक देखभाल और संस्थागत देखभाल में सुधार हेतु किए जा रहे जमीनी प्रयासों की समीक्षा करने और स्वच्छता मानकों एवं नागरिक सहभागिता के प्रति मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के लिए जीवन विहार और जीवन तारा भवन स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणालियों को मजबूत करने, कुशल कार्यालय संचालन सुनिश्चित करने और स्वच्छता एवं सुशासन की भावना को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सांसदों के संदर्भों, राज्य सरकार के संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों, संसदीय मामले, प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों, लोक शिकायतें और फाइलों को बंद करने/छंटाई जैसे लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश भी दिए।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जीवन विहार और जीवन तारा भवन स्थित मंत्रालय के कार्यालय परिसर का दौरा किया और लोगों को विशेष अभियान 5.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के कार्यान्वयन चरण (2 अक्टूबर - 31 अक्टूबर, 2025) के दौरान , मंत्रालय ने चिन्हित लंबित मामलों के निपटान हेतु ठोस प्रयास किए। इस अभियान के अंतर्गत, मंत्रालय ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें देश में 1,95,620 स्वच्छता अभियान पूरा करना शामिल है। इनमें आंगनवाड़ी केंद्र, बाल देखभाल संस्थान, वन स्टॉप सेंटर, सखी निवास (कामकाजी महिला छात्रावास) और शक्ति सदन (स्वाधार गृह) शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप 26,506 वर्ग फुट कार्यालय स्थान रिक्त हुआ। इसके अतिरिक्त, स्क्रैप सामग्री और ई-कचरे के निपटान से 14,29,703 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
अभिलेख प्रबंधन के संदर्भ में, मंत्रालय ने अभिलेख प्रबंधन के प्रावधान के अनुसार 6267 फाइलों की समीक्षा की और 1001 ई-फाइलों (100 प्रतिशत) की समीक्षा की, जिनमें से 718 का निपटान किया गया । मंत्रालय ने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए और 29 में से 29 सांसदों के संदर्भ और 28 में से 28 राज्य सरकार के संदर्भों को पूरा किया। इसके अलावा, मंत्रालय ने अभियान अवधि के दौरान 1,193 जन शिकायतों और 365 शिकायत अपीलों का प्रभावी ढंग से समाधान किया।
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत निम्नलिखित बेहतर अभ्यास को अपनाया गया है: जीवन को आसान बनाने के हिस्से के रूप में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के संभावित लाभार्थियों की “सूची” बनाने के लिए पोषण ट्रैकर के डेटा बेस का उपयोग कर रहा है।

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अपर सचिव एवं सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी) के निदेशक ने क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्ल्यूसीडी, लखनऊ का निरीक्षण किया और अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
****
पीके/केसी/एचएन/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2188453)
आगंतुक पटल : 74