रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईएनएस सावित्री मोजाम्बिक पहुंची, मजबूत द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को बढ़ावा

प्रविष्टि तिथि: 10 NOV 2025 7:00PM by PIB Delhi

आईएनएस सावित्री, भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत (ओपीवी), हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी वर्तमान तैनाती के अंतर्गत मोज़ाम्बिक के पोर्ट बेरा पहुंचा। मोज़ाम्बिक नौसेना के कर्मियों ने जहाज का गर्मजोशी से और औपचारिक रूप से स्वागत किया जो दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों एवं मज़बूत समुद्री सहयोग को दर्शाता है।

इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों की नौसेना कर्मी व्यापक संयुक्त प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक बातचीत में हिस्सा लेंगे, जिसका उद्देश्य भविष्य की संयुक्त तैनाती के लिए आपसी सहयोग एवं अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण सत्रों में नौवहन संबंधी पहलुओं एवं प्रभावी ईईजेड निगरानी पर व्यावसायिक चर्चा के साथ-साथ वीबीएसएस अभ्यास, संकट प्रबंधन और अग्निशमन अभ्यासों का व्यावहारिक अनुभव भी शामिल होगा।

पोत की सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों के भाग के रूप में, आईएनएस सावित्री, आगंतुकों का स्वागत करेगा और उन्हें भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं एवं समृद्ध समुद्री परंपराओं को देखने का अवसर प्रदान करेगा। इसके अलावा, स्थानीय समुदाय के लिए मैत्री एवं सद्भावना के बंधन को मज़बूत करने के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

जहाज़ की यात्रा संयुक्त योग सत्रों एवं मैत्रीपूर्ण फुटसल खेलों के साथ संपन्न होगी, जिससे दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच सौहार्द और टीम भावना को बढ़ावा मिलेगा। यह बंदरगाह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में एक विश्वसनीय एवं पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।

***

पीके/केसी/एके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2188514) आगंतुक पटल : 847
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu