प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने लाचित दिवस पर लाचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की
Posted On:
24 NOV 2025 11:31AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लाचित दिवस के अवसर पर लाचित बोरफूकन को साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किया।
श्री मोदी ने कहा कि लाचित बोरफूकन की वीरता देश भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने और एकता एवं दृढ़ता के मूल्यों को बनाए रखने में लाचित बोरफूकन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:
"लाचित दिवस पर हम साहस, देशभक्ति और सच्चे नेतृत्व के प्रतीक लाचित बोरफूकन को स्मरण करते हैं। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने असम की अनुकरणीय संस्कृति की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।”
“লাচিত দিৱসৰ দিনা আমি সাহস, দেশপ্ৰেম আৰু প্ৰকৃত নেতৃত্বৰ প্ৰতীক লাচিত বৰফুকনক স্মৰণ কৰো। তেওঁৰ বীৰত্বই প্ৰতিটো প্ৰজন্মক অনুপ্ৰাণিত কৰি আহিছে। অসমৰ অনন্য সংস্কৃতি ৰক্ষাৰ ক্ষেত্ৰত তেওঁ গুৰুত্বপূৰ্ণ ভূমিকা পালন কৰিছিল।”
***
पीके/केसी/बीयू/ओपी
(Release ID: 2193487)
Visitor Counter : 45