वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मिजोरम में विदेशी सिगरेटों की तस्करी मामले में तीन लोग गिरफ्तार और 14 करोड़ 74 लाख रुपये की सिगरेट जब्त

प्रविष्टि तिथि: 24 NOV 2025 7:15PM by PIB Delhi

पूर्वोतर क्षेत्र में विदेशी सिगरेटों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय ने 21 और 22 नवंबर 2025 को मिजोरम में समन्वित अभियान ऑपरेशन फ़िल्टर आउट चलाया। इस ऑपरेशन में असम राइफल्स और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने सहायता की।

पहला मामला में 21 नवंबर को सुबह मिजोरम के ममित जिले के कन्हमुन में संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन से 165 कार्टन (16 लाख 50 हज़ार स्टिक्स) विदेशी सिगरेटें बरामद हुईं।  इनमें ओरिस, विन और बेन्सन एंड हेजेज ब्रांड्स शामिल थे। इसके बाद कन्हमुन में एक गोदाम की तलाशी में 110 कार्टन (11 लाख स्टिक्स) ओरिस और बेन्सन एंड हेजेज ब्लू गोल्ड सिगरेट बरामद हुई। इसके अलावा एक अन्य गोदाम से 87 कार्टन (87 हज़ार स्टिक्स) पेरिस स्पेशल फ़िल्टर, XSO ब्लैक फ्रूट्स और बेन्सन एंड हेजेस ब्लू गोल्ड सिगरेट बरामद की गई। इस मामले में कुल 36 लाख 20 हज़ार स्टिक्स सिगरेट जब्त की गईं और दो लोग गिरफ्तार हुए।

दूसरा मामले में 22 नवंबर को लुंगलेई, मिजोरम के चंडमारी क्षेत्र में दो गोदाम और एक आवासीय स्थल की तलाशी में 375 कार्टन (37 लाख 50 हज़ार  स्टिक्स) विदेशी सिगरेटें बरामद हुईं। इसमें ओरिस, विन, वी, फार स्टार, एस्से लाइट, पैट्रन, मोंड और वैलिएंट ब्रांड्स शामिल हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इन अभियानों में कुल 73 लाख 70 हज़ार स्टिक्स विदेशी सिगरेटें जब्त की गईं। इनका बाजार मूल्य 14 करोड़ 74 लाख रुपये है। जब्त सिगरेट पैकेटों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के अंतर्गत अनिवार्य चित्रात्मक और स्वास्थ्य चेतावनी नहीं थी।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये विदेशी सिगरेटें म्यांमार से मिजोरम में भारत-म्यांमार सीमा के जोकहॉथर सेक्टर के माध्यम से तस्करी की गई थीं। जब्त सिगरेट और वाहन - कस्टम्स एक्ट 1962 के अंतर्गत जब्त किए गए हैं और तीन लोग गिरफ्तार किया गया हैं।

****

पीके/केसी/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2193786) आगंतुक पटल : 12
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu