स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने संविधान दिवस 2025 मनाया

Posted On: 26 NOV 2025 11:59AM by PIB Delhi

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज निर्माण भवन में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और भारत के संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंत्रालय के अधिकारियों ने संविधान दिवस मनाया और भारतीय संविधान के निर्माताओं तथा संविधान के न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्‍व के स्थायी मूल्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में इन मार्गदर्शक सिद्धांतों को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।

**

पीके/केसी/जेके/जीआरएस


(Release ID: 2194587) Visitor Counter : 26
Read this release in: English , Urdu , Tamil