महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नेत्रहीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया; मनाया उनकी एतिहासिक जीत का जश्न

Posted On: 26 NOV 2025 6:39PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने आज नेत्रहीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया, जिन्होंने नवंबर 2025 में आयोजित पहले टी20 विश्व कप में जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्रालय  श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक जीत तथा प्रेरणादायक यात्राओं के लिए उन्हें बधाई दी।

A group of women sitting at a tableAI-generated content may be incorrect.

पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और नेत्रहीनों के लिए एसबीआई प्रथम महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट की विश्व आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी लेखी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

कप्तान दीपिका टी. सी., कर्नाटक से और उप-कप्तान गंगा एस. कदम,महाराष्ट्र से, के नेतृत्व में नेत्रहीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही, जिसने उल्लेखनीय टीम वर्क, जुझारूपन और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया।

A group of people standing in a roomAI-generated content may be incorrect.

कोलंबो में 23 नवंबर 2025 (रविवार) को नेपाल के खिलाफ एक ऊर्जा से भरपूर फाइनल मुकाबले में, भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की। भारत ने नेपाल को 114/5 तक सीमित कर दिया और केवल 12.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। यह जीत पूरे टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संभव हो पाई।

फूला सरेन ने निर्णायक 27 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। कप्तान दीपिका टी. सी. ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों पर यादगार 91 रनों सहित अपने ऑलराउंडर शानदार प्रदर्शन के लिए वाहवाही बटोरी।

विशाखापत्तनम की 10वीं कक्षा की छात्रा करुणा पांगी कुमारी ने फाइनल में अपने संयमित 42 रनों से प्रभावित किया। 2003 में जन्मी दुर्गा येवले ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से एक छोटे शहर की पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की अपनी यात्रा से कई लोगों को प्रेरित किया।

A group of people in a meetingAI-generated content may be incorrect.

टीम को संबोधित करते हुए, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उनकी उपलब्धि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भावना को दर्शाती है और एक ऐसे राष्ट्र की आकांक्षाओं को दर्शाती है जो हर लड़की को सपने देखने, आकांक्षा रखने और हासिल करने के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऐसी उपलब्धियाँ विकसित भारत की दिशा में देश की प्रगति को आगे बढ़ाने में भारत की बेटियों की क्षमता को प्रदर्शित करती हैं, जहाँ सुलभ और समावेशी अवसर हैं।

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने दिव्यांग महिलाओं और लड़कियों के लिए बाधाओं को तोड़ने और नए मानक स्थापित करने के लिए टीम की प्रशंसा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत दृढ़ संकल्प, प्रतिभा और राष्ट्रीय गौरव का एक शक्तिशाली उदाहरण है।

मंत्रालय ने टीम की मेज़बानी करने और उनकी ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने पर गहरा गर्व व्यक्त किया, यह देखते हुए कि उनकी उपलब्धि न केवल महिला नेत्रहीन क्रिकेट में, बल्कि लैंगिक समानता और समावेशी विकास की भारत की व्यापक यात्रा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

A group of people wearing uniformsAI-generated content may be incorrect.

****

पीके/केसी/एसके/ डीके


(Release ID: 2194972) Visitor Counter : 20
Read this release in: English , Urdu