प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की बोली जीतने पर देश को बधाई दी

Posted On: 26 NOV 2025 7:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी की बोली जीतने पर खुशी जताई है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह उपलब्धि भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना को प्रतिबिंबित करती है, जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र में सुदृढ़ स्थान दिलाया है।

एक्स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

बहुत खुशी है कि भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी के लिए बोली जीत ली है!

भारत के लोगों और खेल इकोसिस्टम को बधाई। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना है, जिससे भारत को वैश्विक खेल मानचित्र में सुदृढ़ स्थान मिला है।

वसुधैव कुटुम्बकम की सोच के साथ, हम इन ऐतिहासिक खेलों को बड़े उत्साह के साथ मनाने के प्रति उत्सुक हैं।

हम दुनिया का स्वागत करने के प्रति भी उत्सुक हैं!

***

पीके/केसी/जेके/एसएस


(Release ID: 2195058) Visitor Counter : 51