वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अक्टूबर 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

प्रविष्टि तिथि: 28 NOV 2025 4:39PM by PIB Delhi

भारत सरकार के अक्टूबर, 2025 तक के मासिक लेखों को समेकित कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं: -

भारत सरकार को अक्टूबर, 2025 तक 18,00,475 करोड़ रुपए (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2025-26 का 51.5 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 12,74,301 करोड़ रुपए कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 4,89,079 करोड़ रुपए गैर-कर राजस्व और 37,095 करोड़ रुपए गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 8,34,957 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,11,981 करोड़ रुपए अधिक है।

भारत सरकार का कुल व्यय 26,25,619 करोड़ रुपए (तत्कालीन बजट अनुमान 2025-26 का 51.8 प्रतिशत) है, जिसमें से 20,07,876 करोड़ रुपए राजस्व खाते में और 6,17,743 करोड़ रुपए पूंजी खाते में हैं। कुल राजस्व व्यय में से 6,73,715 करोड़ रुपए ब्याज भुगतान के लिए और 2,46,575 करोड़ रुपए प्रमुख सब्सिडी के लिए हैं।

****

पीके/केसी/जेके/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2195963) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English