|
निर्वाचन आयोग
अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए – दुनिया भर में लोकतंत्र का समर्थन करते हुए 30 वर्ष
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीन दिसंबर, 2026 को भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे
प्रविष्टि तिथि:
01 DEC 2025 6:05PM by PIB Delhi
- भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और देश के सभी चुनाव कर्मियों द्वारा कराए गए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव को दुनिया भर में पहचान मिलने के बाद, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तीन दिसंबर 2026 को स्वीडन के स्टॉकहोम में भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए) के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने वाले हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए 1995 में स्थापित हुआ, यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसके वर्तमान में 35 सदस्य देश हैं तथा अमेरिका और जापान पर्यवेक्षक (ऑब्ज़र्वर) के रूप में शामिल हैं। (सदस्य देशों की सूची एवं संबंधित मतदाता संख्या संलग्नक में दी गई है।)
- अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए को 2003 से संयुक्त राष्ट्र महासभा में पर्यवेक्षक का दर्जा भी मिला है।
- भारत अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए का संस्थापक सदस्य है और शासन प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है तथा निर्वाचन संबंधी शोध, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग करता रहा है।
- 90 करोड़ से अधिक मतदाता के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत 2026 में अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते समय निर्वाचन प्रशासन में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग करेगा, जिससे विश्वभर में चुनाव प्रबंधन निकायों को सशक्त बनाने में योगदान मिलेगा।
***
संलग्नक
भारत अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए - 2026 की अध्यक्षता करेगा (35 सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक लोकतांत्रिक देश)
|
क्रम सं
|
देश
|
पंजीकृत मतदाता
|
क्रम सं
|
देश
|
पंजीकृत मतदाता
|
|
1
|
भारत (आईआईडीईए - 2026 की अध्यक्षता करेगा)
|
991,000,000
|
20
|
डोमिनिकन गणराज्य (सदस्य)
|
8,145,548
|
|
2
|
अमेरिका (पर्यवेक्षक)
|
234,504,358
|
21
|
ट्यूनीशिया (सदस्य)
|
7,853,447
|
|
3
|
इंडोनेशिया (सदस्य)
|
204,421,612
|
22
|
स्वीडन (सदस्य)
|
7,775,390
|
|
4
|
ब्राज़ील (सदस्य)
|
155,557,422
|
23
|
बेनिन (सदस्य)
|
6,769,817
|
|
5
|
जापान (पर्यवेक्षक)
|
103,880,749
|
24
|
स्विट्जरलैंड (सदस्य)
|
5,585,212
|
|
6
|
मेक्सिको (सदस्य)
|
98,214,289
|
25
|
फिनलैंड (सदस्य)
|
4,540,437
|
|
7
|
फिलीपीन (सदस्य)
|
68,431,965
|
26
|
नॉर्वे (सदस्य)
|
4,058,875
|
|
8
|
जर्मनी (सदस्य)
|
60,490,603
|
27
|
कोस्टा रिका (सदस्य)
|
3,491,078
|
|
9
|
फ्रांस (सदस्य)
|
43,328,470
|
28
|
पनामा (सदस्य)
|
2,757,823
|
|
10
|
स्पेन (सदस्य)
|
37,467,458
|
29
|
उरुग्वे (सदस्य)
|
2,727,120
|
|
11
|
कनाडा (सदस्य)
|
28,525,638
|
30
|
मंगोलिया (सदस्य)
|
2,089,935
|
|
12
|
दक्षिण अफ्रीका (सदस्य)
|
27,782,081
|
31
|
नामीबिया (सदस्य)
|
1,449,569
|
|
13
|
पेरू (सदस्य)
|
25,287,954
|
32
|
बोत्सवाना (सदस्य)
|
1,038,275
|
|
14
|
घाना (सदस्य)
|
18,774,159
|
33
|
मॉरीशस (सदस्य)
|
1,002,857
|
|
15
|
ऑस्ट्रेलिया (सदस्य)
|
18,098,797
|
34
|
एस्टोनिया (सदस्य)
|
966,129
|
|
16
|
चिली (सदस्य)
|
15,779,102
|
35
|
काबो वर्डे (सदस्य)
|
392,899
|
|
17
|
नीदरलैंड (सदस्य)
|
13,589,128
|
36
|
लक्जमबर्ग (सदस्य)
|
286,711
|
|
18
|
पुर्तगाल (सदस्य)
|
10,850,215
|
37
|
बारबाडोस (सदस्य)
|
266,330
|
|
19
|
बेल्जियम (सदस्य)
|
8,368,029
|
|
कुल
|
2,225,549,481
|
स्त्रोत: Source:https://www.idea.int/datatools/data/country?country=239&database_theme=293

अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य और पर्यवेक्षक देशों में कुल मतदाता = 2,225,549,481 (222.5 करोड़)
********
पीके/केसी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2197291)
|