प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया कि कैसे चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है
प्रविष्टि तिथि:
04 DEC 2025 2:34PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक लेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसे केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने लिखा है। श्री मोदी ने कहा कि देश में चीतों की बढ़ती आबादी बेहद उत्साहजनक है। श्री मोदी ने कहा, "भारत में जन्मी एक मादा चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देना इस बात का सशक्त प्रमाण है कि चीते भारतीय वातावरण में पूरी तरह रच-बस चुके हैं।"
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा:
"देश में चीतों की बढ़ती आबादी बेहद उत्साहजनक है। भारत में जन्मी एक मादा चीता द्वारा पांच शावकों को जन्म देना इस बात का सशक्त प्रमाण है कि चीते भारतीय वातावरण में पूरी तरह रच-बस चुके हैं। केंद्रीय मंत्री @byadavbjp जी ने अपने इस आलेख में बताया है कि कैसे चीता पुनर्वास कार्यक्रम वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
****
पीके/केसी/एसकेएस/केके
(रिलीज़ आईडी: 2198687)
आगंतुक पटल : 60