विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत ₹37,000 करोड़ रुपये जारी किए गए


बिजली मंत्रालय के पास वितरण अवसंरचना कार्यों से संबंधित किसी भी राज्य का कोई दावा लंबित नहीं

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2025 4:51PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) का शुभारंभ वित्तीय रूप से टिकाऊ और परिचालन की दृष्टि से कुशल वितरण क्षेत्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार करने के उद्देश्य से किया।

आज तक, इस योजना के तहत जारी की गई कुल केंद्रीय अनुदान राशि लगभग ₹37,000 करोड़ है, जो कि योजना के लिए कुल स्वीकृत सकल बजटीय सहायता का लगभग 38% है।

योजना के तहत निधियों का जारी होना वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा बिना किसी विलम्ब के माइलस्टोन प्राप्त करने और निधि जारी करने के दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने पर निर्भर करता है। निधि जारी करने के लिए उनके मूल्यांकन हेतु, प्रत्येक राज्यों/डिस्कॉम्स के लिए अनुकूलित कार्य योजनाओं पर आधारित एक परिणाम मूल्यांकन ढाँचा विकसित किया गया है।

आज की तारीख में, वितरण अवसंरचना कार्यों के संबंध में किसी भी राज्य का कोई भी दावा इस मंत्रालय के पास अनुमोदन के लिए लंबित नहीं है।

आरडीएसएस राज्य-वार स्वीकृति (संचयी) और वित्तीय वर्ष 2023-24, वित्तीय वर्ष 2024-25 और वित्तीय वर्ष 2025-26 (आज तक) में जारी की गई निधि

 (करोड़ रू. में)

क्रम सं.

राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश

स्वीकृत जीबीएस
(संचयी)

वित्त वर्ष 2023-24 में जारी राशि

वित्त वर्ष 2024-25 में जारी राशि

वित्त वर्ष 2025-26 में जारी राशि (28.11.2025 तक)

1

अंडमान एवं निकोबार

428

0

0

41

2

आंध्र प्रदेश

7,240

311

901

204

 

 

 

 

 

 

3

अरुणाचल प्रदेश

992

0

43

153

4

असम

4,107

635

769

816

5

बिहार

6,748

1,268

1,207

985

6

छत्तीसगढ़

3,217

178

304

382

7

दिल्ली

196

0

0

0

8

गोवा

243

15

0

26

9

गुजरात

5,538

507

670

454

10

हरियाणा

4,076

35

205

139

11

हिमाचल प्रदेश

2,561

6

80

459

12

जम्मू एवं कश्मीर

4,803

349

624

828

13

झारखंड

2,272

0

222

348

14

कर्नाटक

27

0

5

0

15

केरल

3,278

22

153

284

16

लद्दाख

788

79

0

3

17

मध्य प्रदेश

7,347

1,006

820

1,235

18

महाराष्ट्र

13,182

820

1,614

604

19

मणिपुर

602

20

58

48

20

मेघालय

1,195

51

146

98

21

मिजोरम

351

22

27

24

22

नगालैंड

479

1

10

43

23

पुडुचेरी

107

0

0

14

24

पंजाब

3,284

115

114

334

25

राजस्थान

12,902

531

1,094

821

26

सिक्कम

409

24

12

68

27

तमिलनाडु

9,139

97

448

0

28

तेलंगाना

72

2

0

34

29

त्रिपुरा

619

36

91

138

30

उत्तर प्रदेश

16,570

1,801

1,822

1,714

31

उत्तराखंड

2,444

11

116

483

32

पश्चिम बंगाल

6,423

221

601

49

योग

1,21,637

8,160

12,158

10,829

 

यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बिजली राज्य मंत्री, श्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा दी गई।

***

पीके/केसी/एसके/


(रिलीज़ आईडी: 2199105) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil