कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय प्रश्न: विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत प्रोन्नतियां

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2025 5:58PM by PIB Delhi

वर्ष 2022 के दौरान और चयनीत सूची वर्ष 2023 में, केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस), केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (सीएसएसएस), और केंद्रीय सचिवालय लिपिकीय सेवा (सीएससीएस) के विभिन्न ग्रेडों में लगभग 13,700 पदोन्नतियाँ की गईं। पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर लंबे समय तक मुकदमेबाजी चली। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के जर्नैल सिंह और अन्य बनाम लक्ष्मी नारायण गुप्ता और अन्य मामले में दिनांक 28.01.2022 के निर्णय के आधार पर, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग  द्वारा दिनांक 12.04.2022 को जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के बाद, पदोन्नति प्रक्रिया को व्यवस्थित  किया गया। लंबित अदालती मामलों के परिणाम के अधीन, वर्तमान में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध समय पर पदोन्नतियाँ की जा रही हैं।

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2199189) आगंतुक पटल : 20
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu