निर्वाचन आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य राष्ट्रों की परिषद की अध्यक्षता संभाली
प्रविष्टि तिथि:
03 DEC 2025 10:10PM by PIB Delhi
'भारत की अध्यक्षता निर्णायक, महत्वाकांक्षी और कार्योन्मुखी होगी': मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार
1. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने आज वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) के सदस्य राष्ट्रों की परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की। इस अवसर पर स्वीडन में भारत के राजदूत श्री अनुराग भूषण भी उपस्थित थे।
2. यह अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो भारत निर्वाचन आयोग को विश्व के सबसे विश्वसनीय और नवोन्मेषी चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) में से एक के रूप में वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य राष्ट्रों की परिषद का संस्थापक सदस्य होने के नाते, भारत ने संगठन के शासन, लोकतांत्रिक संवाद और संस्थागत पहलों में निरंतर योगदान दिया है।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्टॉकहोम, स्वीडन पहुँचने पर में स्वीडन में भारत के राजदूत श्री अनुराग भूषण ने स्वागत किया। उन्होंने इंटरनेशनल आईडीईए के महासचिव डॉ. केविन कैसास-ज़मोरा के साथ भी चर्चा की।
4. मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार ने स्टॉकहोम, स्वीडन में अपने स्वीकृति भाषण में, भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पैमाने पर कहा कि भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 900 मिलियन से अधिक मतदाता हैं। (पूरा भाषण अनुलग्नक-I में देखें)
5. वर्ष 2024 के आम चुनावों के बारे में उन्होंने बताया कि विश्व ने भारत में एक बेहतरीन लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया देखा, जिसमें 6 राष्ट्रीय और 67 राज्य दलों सहित 743 राजनीतिक दलों के 20,000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया।
6. इस कार्य में 10 लाख से अधिक बूथ-स्तरीय अधिकारियों और 50 लाख से अधिक मतदान कर्मचारियों सहित 20 लाख से अधिक चुनाव कर्मियों को लगाया गया।
7. यह देखते हुए कि भारत ने 1947 में स्वतंत्रता के बाद से संसद के लिए 18 आम चुनाव और राज्य विधानसभाओं के लिए 400 से अधिक आम चुनाव देखे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत न केवल विश्व के सबसे बड़े, सबसे विविध और समावेशी आधुनिक लोकतंत्र की सीखों को सभी के साथ साझा करना चाहता है, बल्कि भारत की सभ्यतागत विरासत में गहराई से निहित लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों को भी साझा करना चाहता है।
8. भविष्य की रूपरेखा की पुष्टि करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त ने संकल्प लिया कि भारत की अध्यक्षता निर्णायक, महत्वाकांक्षी और कार्योन्मुखी होगी। अध्यक्ष के रूप में श्री ज्ञानेश कुमार भारत की अध्यक्षता के समग्र विषय - "समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ विश्व के लिए लोकतंत्र" के इर्द-गिर्द परिषद के कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे और दो प्रमुख स्तंभों - भविष्य के लिए लोकतंत्र की पुनर्कल्पना और टिकाऊ लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र एवं पेशेवर चुनाव प्रबंधन निकायों - पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
9. मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने स्वीकृति भाषण का समापन यह कहते हुए किया कि भारत यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण हो, प्रत्येक आवाज महत्वपूर्ण हो और विश्व भर के लोकतंत्र अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण, लचीले और टिकाऊ बनें।
10. भारत के साथ-साथ मॉरीशस और मैक्सिको वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। (अनुलग्नक-II)
अनुलग्नक-I
अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य राष्ट्रों के परिषद के अध्यक्ष का स्वीकृति भाषण
विश्व के सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्रों के गणमान्य व्यक्ति, देवियो और सज्जनो,
● मैं भारत से हूँ और इसलिए मैं आपको भारत के बारे में बताकर शुरुआत करूँगा।
● भारत लोकतंत्र की जननी है और आज यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है।
● भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के रूप में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद, विधान सभाओं और विधान परिषदों के चुनाव कराता है।
● भारत में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 900 मिलियन से अधिक मतदाताओं के साथ, भारत निर्वाचन आयोग के पास पारदर्शी चुनाव कराने और पात्रता के आधार पर सटीक मतदाता सूची तैयार करने का लगभग 75 वर्षों का अनुभव है।
● लोकसभा चुनाव आयोजित करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग 1 मिलियन से अधिक कर्मियों के साथ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है।
● आज, प्रत्येक भारतीय भारत को अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य राष्ट्रों की परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रतिष्ठित पद पर देखकर सम्मानित महसूस करता है, जो एक प्रतिष्ठित संस्था है जिसमें 35 लोकतांत्रिक देश और 2 पर्यवेक्षक राष्ट्र शामिल हैं।
● भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में, मैं, ज्ञानेश कुमार, भारत के सभी नागरिकों की ओर से सभी देशों के प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं और अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के सदस्य राष्ट्रों की परिषद की अध्यक्षता स्वीकार करता हूं।
● अध्यक्ष के रूप में, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरे कार्यकाल के दौरान, सभी लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग से, हम विश्व भर में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता को और मजबूत करने और बढ़ाने के लिए अनुकरणीय तरीके से काम करेंगे।
जय हिन्द, जय भारत
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत
अनुलग्नक-II
भारत अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए - 2026 की अध्यक्षता करेगा (35 सदस्य और 2 पर्यवेक्षक राष्ट्र)
|
क्रम सं.
|
देश
|
पंजीकृत मतदाता
|
क्रम सं.
|
देश
|
पंजीकृत मतदाता
|
|
1
|
भारत (आईडीईए - 2026 की अध्यक्षता करेगा)
|
991,000,000
|
20
|
डोमिनिकन गणराज्ये (सदस्य)
|
8,145,548
|
|
2
|
संयुक्त राज्य अमेरिका (पर्यवेक्षक)
|
234,504,358
|
21
|
ट्यूनीशिया (सदस्य)
|
7,853,447
|
|
3
|
इंडोनेशिया (सदस्य)
|
204,421,612
|
22
|
स्वीडन (सदस्य)
|
7,775,390
|
|
4
|
ब्राज़ील (सदस्य)
|
155,557,422
|
23
|
बेनिन (सदस्य)
|
6,769,817
|
|
5
|
जापान (पर्यवेक्षक)
|
103,880,749
|
24
|
स्विट्ज़रलैंड (सदस्य)
|
5,585,212
|
|
6
|
मेक्सिको (सदस्य)
|
98,214,289
|
25
|
फिनलैंड (सदस्य)
|
4,540,437
|
|
7
|
फिलीपींस (सदस्य)
|
68,431,965
|
26
|
नॉर्वे (सदस्य)
|
4,058,875
|
|
8
|
जर्मनी (सदस्य)
|
60,490,603
|
27
|
कोस्टा रिका (सदस्य)
|
3,491,078
|
|
9
|
फ्रांस (सदस्य)
|
43,328,470
|
28
|
पनामा (सदस्य)
|
2,757,823
|
|
10
|
स्पेन (सदस्य)
|
37,467,458
|
29
|
उरुग्वे (सदस्य)
|
2,727,120
|
|
11
|
कनाडा (सदस्य)
|
28,525,638
|
30
|
मंगोलिया (सदस्य)
|
2,089,935
|
|
12
|
दक्षिण अफ्रीका (सदस्य)
|
27,782,081
|
31
|
नामीबिया (सदस्य)
|
1,449,569
|
|
13
|
पेरू (सदस्य)
|
25,287,954
|
32
|
बोत्सवाना (सदस्य)
|
1,038,275
|
|
14
|
घाना (सदस्य)
|
18,774,159
|
33
|
मॉरीशस (सदस्य)
|
1,002,857
|
|
15
|
ऑस्ट्रेलिया (सदस्य)
|
18,098,797
|
34
|
एस्टोनिया (सदस्य)
|
966,129
|
|
16
|
चिली (सदस्य)
|
15,779,102
|
35
|
काबो वर्डे (सदस्य)
|
392,899
|
|
17
|
नीदरलैंड (सदस्य)
|
13,589,128
|
36
|
लक्ज़मबर्ग (सदस्य)
|
286,711
|
|
18
|
पुर्तगाल (सदस्य)
|
10,850,215
|
37
|
बारबाडोस (सदस्य)
|
266,330
|
|
19
|
बेल्जियम (सदस्य)
|
8,368,029
|
|
कुल
|
2,225,549,481
|

***
पीके/केसी/एचएन/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2199394)
आगंतुक पटल : 8