जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनजाति-बहुल क्षेत्रों में डिजिटल अवसंरचना

प्रविष्टि तिथि: 04 DEC 2025 5:43PM by PIB Delhi

डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए ईएमआरएस में स्मार्ट क्लासरूम प्रदान किए गए हैं। वर्तमान में ईएमआरएस में 262 स्मार्ट क्लास रूम उपलब्ध कराए गए हैं।

एनईएसटीएस, जेईई/एनईईटी की तैयारी के लिए तीन उत्कृष्टता केंद्रों के माध्यम से एनेबल (सक्षम) कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन मोड और ऑफ़लाइन कोचिंग के माध्यम से सभी विज्ञान संकाय (स्ट्रीम) के छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान कर रहा है।

 

पूर्वोत्तर क्षेत्र में, कार्यात्मक ईएमआरएस का ब्यौरा निम्नानुसार हैः                                                 

क्र.सं.

राज्य

कार्यात्मक ईएमआरएस की संख्या

1

अरुणाचल प्रदेश

5

2

असम

6

3

मणिपुर

5

4

मेघालय

2

5

मिजोरम

11

6

नागालैंड

3

7

सिक्किम

4

8

त्रिपुरा

12

 

कुल

48

 

सिक्किम के चार जिलों अर्थात् ग्याल्शिंग, मंगम, नामची और पक्योंग में से प्रत्येक में एक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) स्वीकृत और कार्यात्मक है।

****

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2200150) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu