कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय सचिवालय समूह 'सी' के कर्मचारियों के सेवा मामलों से सम्बंधित मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को काम और प्रदर्शन के प्रति प्रेरित रखने के लिए समय पर पदोन्नति के मोदी सरकार द्वारा बल दिए जाने की बात दोहरायी
प्रविष्टि तिथि:
09 DEC 2025 4:05PM by PIB Delhi
केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) ग्रुप सी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को पदोन्नति और कैडर पुनर्गठन सहित सेवा मामलों से सम्बंधित मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों सेवाओं - केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस), केंद्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा (सीएसएसएस) और केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां की गई हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार द्वारा कई दशकों से बनाए रखी यथास्थिति को दूर करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डीओपीटी ने बड़े पैमाने पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की थी और आरक्षित रिक्तियों के लिए लंबित पदोन्नति को भी मंजूरी दी थी।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के दृढ़ संकल्प को दोहराया कि कर्मचारियों को काम और प्रदर्शन हेतु प्रेरित करने के लिए जहां तक संभव हो समय पर पदोन्नति सुनिश्चित की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केवल 30 जून, 2022 को 8,000 से अधिक पदोन्नतियां प्रभावित हुईं और 2022 से 2024 के बीच विभिन्न ग्रेडों में 16,200 से अधिक पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, सदस्यों ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा (सीएससीएस) के कर्मचारियों के बीच पदोन्नति के लिए अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके संवर्ग में कई कर्मचारियों को कई वर्षों तक पदोन्नति के लिए इंतजार करना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने पहले स्वयं हस्तक्षेप करते हुए वरिष्ठ संवर्गों में पदोन्नति को सुव्यवस्थित करने का आश्वासन दिया था।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम सीएससीएस कैडर समीक्षा के शीघ्र प्रकाशन और कार्यान्वयन का भी अनुरोध किया और एक सुस्पष्ट कैरियर सुनिश्चित करने के लिए संरचनात्मक सुधारों की मांग की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री के समक्ष इन मांगों को औपचारिक रूप से रखा गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर मामलों की जांच करने और शीघ्र कदम उठाने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री के शीघ्र अनुवर्ती कार्रवाई के आश्वासन से ग्रुप सी के कैरियर में प्रगति और कैडर सुधार लंबे समय से चिंता सम्बंधी मामलों से जूझ रहे कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
कर्मचारी प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इन मुद्दों के समय पर समाधान से केंद्रीय सचिवालय में मनोबल और कार्यकुशलता में सुधार होगा। ये घटनाक्रम ऐसे समय में व्यापक महत्व रखते हैं जब सरकार अपने व्यापक शासन एजेंडे के तहत प्रशासनिक सुधारों, क्षमता निर्माण और बेहतर सेवा शर्तों पर बल दे रही है।



****
पीके/केसी/वीके/केके
(रिलीज़ आईडी: 2201011)
आगंतुक पटल : 41