कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमएसपी में वृद्धि

प्रविष्टि तिथि: 09 DEC 2025 6:06PM by PIB Delhi

सरकार प्रत्येक वर्ष राज्य सरकारों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के अभिमतों पर विचार करने के बाद, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर, पूरे देश के लिए 22 अधिदेशित कृषि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय करती है।

वर्ष 2018-19 के केन्द्रीय बजट में एमएसपी को उत्पादन लागत के कम से कम डेढ़ गुना स्तर पर रखने के पूर्व-निर्धारित सिद्धांत की घोषणा की गई थी। तदनुसार, सरकार ने वर्ष 2018-19 से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर न्यूनतम 50 प्रतिशत लाभ के साथ सभी अधिदेशित खरीफ, रबी और अन्य वाणिज्यिक फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि की है। वर्ष 2015-16 की तुलना में वर्ष 2025-26 में बढ़ी हुई एमएसपी का विवरण अनुबंध में दिया गया है।

बढ़ी हुई एमएसपी से देश के किसानों को लाभ हुआ है, जो खरीद के आंकड़ों और किसानों को दी गई एमएसपी राशि से स्पष्ट है। वर्ष  2024-25 (फसल वर्ष) के दौरान खरीद और किसानों को दी गई एमएसपी राशि का विवरण निम्नानुसार है:

           

कुल खरीद (एलएमटी में)

कुल एमएसपी मूल्य (लाख करोड़ में)

1,223

3.47

 

अनुबंध

लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 1414 के भाग (क) के उत्तर में संदर्भित अनुबंध, जिसका उत्तर दिनांक 09.12.2025 को दिया जाना है

न्यूनतम समर्थन मूल्य

(विपणन सीजन के अनुसार) (रूपए/क्विंटल)

वस्तुएँ

 केएमएस    2015-16

    केएमएस        2025-26

खरीफ फसलें

 

 

धान (सामान्य)

1410

2369

धान (ग्रेड 'ए')

1450

2389

ज्वार (हाईब्रिड)

1570

3699

ज्वार (मालदंडी)

1590

3749

बाजरा

1275

2775

रागी

1650

4886

मक्का

1325

2400

अरहर

4625

8000

मूंग

4850

8768

उड़द

4625

7800

कपास (मध्यम रेशा)

3800

7710

कपास (लंबा रेशा)

4100

8110

मूंगफली

4030

7263

सूरजमुखी के बीज

3800

7721

सोयाबीन पीला

2600

5328

रामतिल

4700

9846

नाइजर के बीज

3650

9537

रबी फसलें

आरएमएस     2016-17

आरएमएस       2026-27

गेहूँ

1525

2585

जौ

1225

2150

चना

3500

5875

मसूर

3400

7000

रेपसीड और सरसों

3350

6200

कुसुम

3300

6540

                   

केएमएस- खरीफ विपणन मौसम

आरएमएस- रबी विपणन मौसम

 

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

*******

पीके/केसी/डीवी/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2201079) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu