जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वास्थ्य पोर्टल

प्रविष्टि तिथि: 10 DEC 2025 3:04PM by PIB Delhi

राज्यसभा में तारांकित प्रश्न के उत्तर में जनजातीय मामलों के मंत्री श्री जुएल ओराम ने आज एक वक्तव्य प्रस्तुत किया कि जनजातीय स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के भंडार के लिए द्वितीयक आंकड़ों पर आधारित स्वास्थ्य पोर्टल का विकास जनजातीय मामलों के मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र योजनाजनजातीय अनुसंधान सूचना शिक्षा संचार एवं कार्यक्रमके अंतर्गत किया गया है। यह पोर्टल राष्ट्रीय सूचना केंद्र सर्वर पर होस्ट किया गया है और https://swasthya.tribal.gov.in/home पर उपलब्ध है। जिलों द्वारा जारी किया गया वास्तविक समय का स्वास्थ्य डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय होने के कारण, जनजातीय आबादी सहित सभी लोगों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्राथमिक जिम्मेदारी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों की है। हालांकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण और जिला स्तरीय घरेलू सर्वेक्षण जैसे सर्वेक्षण जनजातीय स्वास्थ्य संकेतकों के अनुमान प्रदान करते हैं। मंत्रालय द्वारा पोर्टल के उपयोग, पहुंच और प्रभावशीलता पर कोई विशिष्ट मूल्यांकन नहीं किया गया है। इसके अलावा, फिलहाल पोर्टल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य डेटाबेस, जिला डैशबोर्ड या एआई-सक्षम एनालिटिक्स को एकीकृत करने के लिए विस्तारित करने की कोई योजना नहीं है।

****

पीके/केसी/एनएम


(रिलीज़ आईडी: 2201589) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu