|
सहकारिता मंत्रालय
सहकारी समितियों की संख्या
प्रविष्टि तिथि:
09 DEC 2025 5:38PM by PIB Delhi
- राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) के अनुसार देश में कुल 8.4 लाख सहकारी समितियां हैं जो 30 क्षेत्रों में कार्यरत हैं । सहकारी समितियों की राज्य-वार और क्षेत्र-वार संख्या क्रमश: संलग्नक-1 और संलग्नक-2 पर संलग्न है ।
- “त्रिभुवन” सहकारी यूनिवर्सिटी में व्यवसाय प्रबंधन में चार स्नातकोत्तर कार्यक्रम हैं । ये चार कार्यक्रम निम्नानुसार हैं:
- इरमा स्कूल द्वारा ग्रामीण प्रबंधन में MBA ।
- कृषि-व्यवसाय प्रबंधन स्कूल द्वारा कृषि-व्यवसाय प्रबंधन में MBA ।
- सहकारी बैंकिंग और वित्त स्कूल द्वारा सहकारी बैंकिंग और वित्त में MBA ।
- सहकारी प्रबंधन स्कूल द्वारा सहकारी प्रबंधन में MBA ।
- इस विश्वविद्यालय के प्रमुख उद्देश्यों में अन्य बातों के साथ-साथ सहकारी क्षेत्र की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए योग्य और प्रशिक्षित श्रमबल प्रदान करना, सहकारी समितियों के कार्मिकों और बोर्ड के सदस्यों को प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करना और क्षमता निर्माण करना है तथा श्रेष्ठ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रथाओं के अनुसार उच्च गुणवत्तापूर्ण सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण का प्रदाय सुनिश्चित करना है ।
- सहकारिता मंत्रालय ने दिनांक 6 जुलाई, 2021 को अपनी स्थापना के बाद से “सहकार से समृद्धि” की परिकल्पना को साकार करने और देश भर में सहकारी समितियों को सशक्त करने के लिए विभिन्न पहलें की हैं । इन पहलों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- प्राथमिक सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से जीवंत और पारदर्शी बनाना;
- शहरी और ग्रामीण सहकारी बैंकों का सशक्तीकरण;
- आयकर अधिनियम में सहकारी समितियों को राहत;
- सहकारी चीनी मिलों का पुनरुद्धार;
- राष्ट्रीय स्तर की तीन बहुराज्य सहकारी समितियां;
- सहकारी समितियों में क्षमता निर्माण;
- ‘सुगम व्यवसाय’ के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग;
- राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) का निर्माण;
- राष्ट्रीय सहकारिता नीति (NCP);
- त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना
- अन्य पहलें
*****
संलग्नक -1
सहकारी समितियों की राज्य-वार कुल संख्या
|
क्रम सं.
|
राज्यों की संख्या
|
समितियों की संख्या
|
|
1
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
|
2,238
|
|
2
|
आंध्र प्रदेश
|
17,893
|
|
3
|
अरुणाचल प्रदेश
|
1,460
|
|
4
|
असम
|
12,322
|
|
5
|
बिहार
|
27,385
|
|
6
|
चंडीगढ़
|
476
|
|
7
|
छत्तीसगढ़
|
11,800
|
|
8
|
दिल्ली
|
5,944
|
|
9
|
गोवा
|
5,578
|
|
10
|
गुजरात
|
85,698
|
|
11
|
हरियाणा
|
34,399
|
|
12
|
हिमाचल प्रदेश
|
5,668
|
|
13
|
जम्मू और कश्मीर
|
10,580
|
|
14
|
झारखंड
|
11,997
|
|
15
|
कर्नाटक
|
46,805
|
|
16
|
केरल
|
19,664
|
|
17
|
लद्दाख
|
275
|
|
18
|
लक्षद्वीप
|
43
|
|
19
|
मध्य प्रदेश
|
54,592
|
|
20
|
महाराष्ट्र
|
2,24,732
|
|
21
|
मणिपुर
|
11,624
|
|
22
|
मेघालय
|
3,437
|
|
23
|
मिजोरम
|
1,546
|
|
24
|
नागालैंड
|
8,108
|
|
25
|
ओडिशा
|
8,172
|
|
26
|
पूड्डुचेरी
|
464
|
|
27
|
पंजाब
|
19,673
|
|
28
|
राजस्थान
|
41,955
|
|
29
|
सिक्किम
|
3,763
|
|
30
|
तमिलनाडु
|
23,080
|
|
31
|
तेलंगाना
|
60,860
|
|
32
|
दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव
|
569
|
|
33
|
त्रिपुरा
|
3,227
|
|
34
|
उत्तर प्रदेश
|
40,681
|
|
35
|
उत्तराखंड
|
6,352
|
|
36
|
पश्चिम बंगाल
|
32,127
|
|
|
कुल
|
8,45,187
|
स्रोत: दिनांक 15.11.2025 की स्थिति के अनुसार NCD पोर्टल
संलग्नक -2
सहकारी समितियों की क्षेत्र-वार कुल संख्या
|
क्रम सं.
|
क्षेत्र
|
समितियों की कुल संख्या
|
|
1
|
कृषि एवं संबद्ध सहकारी समिति
|
27,847
|
|
2
|
कृषि प्रसंस्करण/औद्योगिक सहकारी समिति
|
20,774
|
|
3
|
मधुमक्खी पालन सहकारी समिति
|
345
|
|
4
|
उपभोक्ता सहकारी समिति
|
22,797
|
|
5
|
क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट समिति
|
83,546
|
|
6
|
डेयरी सहकारी समिति
|
1,55,146
|
|
7
|
शैक्षिक और प्रशिक्षण सहकारी समितियां
|
1,599
|
|
8
|
किसान सेवा समिति
|
583
|
|
9
|
मात्स्यिकी सहकारी समिति
|
27,266
|
|
10
|
हस्तशिल्प सहकारी समिति
|
5,163
|
|
11
|
हथकरघा वस्त्र और बुनकर सहकारी समिति
|
19,556
|
|
12
|
आवासन कोऑपरेटिव सोसायटी समिति
|
1,93,930
|
|
13
|
जूट और कॉयर सहकारी समिति
|
69
|
|
14
|
खादी ग्रामोद्योग समिति
|
168
|
|
15
|
लार्ज एरिया मल्टीपर्पज़ सोसाइटी
|
6000
|
|
16
|
श्रमिक सहकारी समिति
|
46,680
|
|
17
|
पशुधन और पोल्ट्री सहकारी समिति
|
16,874
|
|
18
|
विपणन सहकारी समिति
|
10,077
|
|
19
|
विविध ऋण सहकारी समिति
|
7,581
|
|
20
|
विविध गैर क्रेडिट
|
34,967
|
|
21
|
बहुउद्देशीय सहकारी समिति
|
21,831
|
|
22
|
प्राथमिक कृषि क्रेडिट समिति (PACS)
|
1,04,324
|
|
23
|
रेशम उत्पादन सहकारी समिति
|
625
|
|
24
|
सामाज कल्याण और सांस्कृतिक सहकारिता
|
2,523
|
|
25
|
चीनी मिल सहकारी समिति
|
280
|
|
26
|
पर्यटन सहकारी समिति
|
620
|
|
27
|
परिवहन सहकारी समिति
|
4,191
|
|
28
|
जनजातीय-अनुसूचित जाति/अनुसूचित सहकारी समिति
|
2,069
|
|
29
|
शहरी सहकारी बैंक (UCB)
|
1,469
|
|
30
|
महिला कल्याण सहकारी समिति
|
26,287
|
|
|
कुल
|
8,45,187
|
स्रोत: दिनांक 15.11.2025 की स्थिति के अनुसार NCD पोर्टल
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***
AK
(रिलीज़ आईडी: 2201686)
|