संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025

प्रविष्टि तिथि: 11 DEC 2025 6:02PM by PIB Delhi

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 27.04.2025 को आयोजित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के लिखित भाग के परिणाम और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए 10.09.2025 से 12.09.2025 तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर निम्नलिखित सूची योग्यता क्रम में उन उम्मीदवारों की है जिन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) के पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।

2. विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या निम्नानुसार है:

 

सामान्य

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

कुल

23

04

02

29

 

3. नियुक्तियां परीक्षा के मौजूदा नियमों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार ही की जाएंगी। सरकार की सूचित रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:

 

सामान्य

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

कुल

23

04

02

29

 

4. एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है।

5. अनुशंसित उम्मीदवारों का चयन/नियुक्ति दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) संख्या 5877/2022 के परिणाम के अधीन होगी।

6. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल के पास एक सुविधा केंद्र है। उम्मीदवार कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 17:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 011-23385271/23381125 पर संपर्क करके अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें: -

***

 

पीके/केसी/एके/एम


(रिलीज़ आईडी: 2202576) आगंतुक पटल : 152
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu