पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वन्यजीव और वन पर्यटन को बढ़ावा

प्रविष्टि तिथि: 15 DEC 2025 4:24PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। वर्तमान गतिविधियों के हिस्से के रूप में; देश के वन क्षेत्रों में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा भी दिया जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं। पर्यटन मंत्रालय अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से भी नियमित रूप से वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देता है।

देश में वन्यजीव पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने इकोटूरिज्म के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है, जिसे राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को भेजा गया था।

पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत विकास के लिए थीमैटिक सर्किट की पहचान की है। इसमें वन्यजीव और इको सर्किट शामिल हैं। ये सर्किट देश के राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और रिजर्व क्षेत्रों को कवर करते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों/विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वदेश दर्शन योजना के इको और वन्यजीव सर्किट के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

*******

 

अनुलग्नक

 

स्वदेश दर्शन योजना के इको और वन्यजीव सर्किट के अंतर्गत स्वीकृत की गई परियोजनाओं की सूची इस प्रकार है: -

 

इको सर्किट       

(करोड़ रुपए में)        

 

 

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

सर्किट/स्वीकृति वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

1.

झारखंड

इको सर्किट

 2018-19

इको टूरिज्म सर्किट का विकास: दलमा-बेतला राष्ट्रीय उद्यान-मिरचैया-नेतरहाट

30.44

2.

केरल

इको सर्किट

 2015-16

पतनमतिट्टा- गवी- वागामोन- तेक्कडी का विकास

64.08

3.

मध्य प्रदेश

इको सर्किट

 2017-18

गांधीसागर बांध का विकास- मंडलेश्वर बांध- ओंकारेश्वर बांध- इंदिरा सागर बांध- तवा बांध- बरगी बांध- भेड़ा घाट- बाणसागर बांध- केन नदी

93.76

4.

मिजोरम

इको सर्किट

 2016-17

इको-एडवेंचर सर्किट का विकास आइजोल - रावपुइचिप - खावफावप - लेंगपुई - चटलांग - सकव्रह्मुइतुइतलांग - मुथी - बेरात्लांग -तुइरियल एयरफील्ड - ह्मुइफांग

66.37

5.

तेलंगाना

इको सर्किट

2015-16

महबूबनगर जिले में इको टूरिज्म सर्किट का विकास

91.62

6.

उत्तराखंड

इको सर्किट

2015-16

टिहरी झील और आसपास के इलाकों को नए गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए इको-टूरिज्म, साहसिक खेलों और संबंधित पर्यटन से जुड़ी अवसंरचना का एकीकृत विकास - जिला टिहरी

69.17

 

वन्य जीव सर्किट (करोड़ रुपए में)

 

 

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

सर्किट / स्वीकृति वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

1.

असम

वन्य जीव सर्किट

2015-16

मानसप्रोबिटोरानामेरीकाजीरंगाडिब्रूसैखोवा का विकास

94.68

2.

मध्य प्रदेश

वन्य जीव सर्किट

2015-16

पन्ना-मुकुंदपुर- संजय- डुबरी- बांधवगढ़- कान्हा- मुक्की- पेंच में वन्य जीव सर्किट का विकास

92.10

 

 

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2204161) आगंतुक पटल : 104
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu