वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान संचयी निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 562.13 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 533.16 अरब डॉलर था, जो 5.43 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि है
अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान माल निर्यात का संचयी मूल्य 292.07 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, अप्रैल-नवंबर 2024 के दौरान यह 284.60 अरब डॉलर था जो 2.62 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है
अप्रैल-नवंबर 2025 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य 254.08 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अप्रैल-नवंबर 2024 के 240.02 अरब डॉलर की तुलना में 5.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी है
इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रत्न एवं आभूषण, औषधि एवं फार्मास्यूटिकल्स और पेट्रोलियम उत्पाद नवंबर 2025 में माल निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारक रहे
इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात नवंबर 2024 में 8.90 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर नवंबर 2025 में 11.01 अरब डॉलर हो गया; 23.76 प्रतिशत की वृद्धि
इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात नवंबर 2024 में 3.46 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर नवंबर 2025 में 4.81 अरब डॉलर हो गया, 38.96 प्रतिशत की वृद्धि
रत्न एवं आभूषणों का निर्यात नवंबर 2024 में 2.07 अरब डॉलर से बढ़कर नवंबर 2025 में 2.64 अरब डॉलर हो गया, 27.80 प्रतिशत की वृद्धि
दवाओं एवं फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात नवंबर 2024 में 2.16 अरब डॉलर से बढ़कर नवंबर 2025 में 2.61 अरब डॉलर हो गया, 20.91 प्रतिशत की वृद्धि
पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात नवंबर 2024 में 3.52 अरब डॉलर से बढ़कर नवंबर 2025 में 3.93 अरब डॉलर हो गया, 11.65 प्रतिशत की वृद्धि
प्रविष्टि तिथि:
15 DEC 2025 3:40PM by PIB Delhi
नवंबर 2025* के लिए देश का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 73.99 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो नवंबर 2024 की तुलना में 15.52 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। नवंबर 2025* के लिए कुल आयात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 80.63 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो नवंबर 2024 की तुलना में (-) 0.60 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 1: नवंबर 2025 के दौरान व्यापार*
|
|
|
नवंबर 2025
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
नवंबर 2024
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
|
व्यापार
|
निर्यात
|
38.13
|
31.94
|
|
आयात
|
62.66
|
63.87
|
|
सेवाएं*
|
निर्यात
|
35.86
|
32.11
|
|
आयात
|
17.96
|
17.25
|
|
कुल व्यापार
(वस्तुएं + सेवाएं)*
|
निर्यात
|
73.99
|
64.05
|
|
आयात
|
80.63
|
81.11
|
|
व्यापार संतुलन
|
-6.64
|
-17.06
|
*नोट: आरबीआई के जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम आंकड़े अक्टूबर 2025 के हैं। नवंबर 2025 के आंकड़े अनुमानित हैं। (ii) अप्रैल-नवंबर 2024 और अप्रैल-जून 2025 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन आंकड़ों का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।
चित्र 1: नवंबर 2025 के दौरान कुल व्यापार*

अप्रैल-नवंबर 2025* के दौरान भारत का कुल निर्यात 562.13 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 5.43 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-नवंबर 2025* के दौरान कुल आयात 651.13 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 2: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान व्यापार*
|
|
|
अप्रैल-नवंबर 2025
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
अप्रैल-नवंबर 2024
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
|
व्यापार
|
निर्यात
|
292.07
|
284.60
|
|
आयात
|
515.21
|
487.93
|
|
सेवाएं*
|
निर्यात
|
270.06
|
248.56
|
|
आयात
|
135.93
|
132.21
|
|
कुल व्यापार
(वस्तुएं + सेवाएं)*
|
निर्यात
|
562.13
|
533.16
|
|
आयात
|
651.13
|
620.14
|
|
व्यापार संतुलन
|
-89.00
|
-86.98
|

चित्र 2: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान कुल व्यापार*
माल व्यापार
- नवंबर 2025 के दौरान माल का निर्यात 38.13 अरब डॉलर था, जबकि नवंबर 2024 में यह 31.94 अरब डॉलर था।
- नवंबर 2025 के दौरान माल का आयात 62.66 अरब डॉलर था, जबकि नवंबर 2024 में यह 63.87 अरब डॉलर था।
चित्र 3: नवंबर 2025 के दौरान माल का व्यापार

- अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान माल का निर्यात 292.07 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 के दौरान यह 284.60 अरब डॉलर था।
- अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान माल का आयात 515.21 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 के दौरान यह 487.93 अरब डॉलर था।
- अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान माल व्यापार घाटा 223.13 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 के दौरान यह 203.33 अरब डॉलर था।
चित्र 4: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान माल व्यापार

- नवंबर 2025 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 31.56 अरब डॉलर रहा, जबकि नवंबर 2024 में यह 26.35 अरब डॉलर था।
- नवंबर 2025 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात 41.61 अरब डॉलर रहा, जबकि नवंबर 2024 में यह 36.67 अरब डॉलर था।
तालिका 3: नवंबर 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार
|
|
नवंबर 2025
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
नवंबर 2024
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
|
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
|
34.20
|
28.42
|
|
गैर-पेट्रोलियम आयात
|
48.55
|
47.96
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात
|
31.56
|
26.35
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात
|
41.61
|
36.67
|
नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।
चित्र 5: नवंबर 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

- अप्रैल-नवंबर 2025 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 234.94 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 220.76 अरब डॉलर था।
- अप्रैल-नवंबर 2025 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात 329.36 अरब डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 301.23 अरब डॉलर था।
तालिका 4: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार
|
|
अप्रैल-नवंबर 2025
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
अप्रैल-नवंबर 2024
(अमेरिकी डॉलर अरब)
|
|
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
|
254.08
|
240.02
|
|
गैर-पेट्रोलियम आयात
|
394.18
|
360.09
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात
|
234.94
|
220.76
|
|
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात
|
329.36
|
301.23
|
- नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।
चित्र 6: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

सेवा व्यापार
- नवंबर 2025* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 35.86 अरब डॉलर है, जबकि नवंबर 2024 में यह 32.11 अरब डॉलर था।
- नवंबर 2025* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 17.96 अरब डॉलर है, जबकि नवंबर 2024 में यह 17.25 अरब डॉलर था।
चित्र 7: नवंबर 2025 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

- अप्रैल-नवंबर 2025* के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 270.06 अरब डॉलर है, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 248.56 अरब डॉलर था।
- अप्रैल-नवंबर 2025* के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 135.93 अरब डॉलर है, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 132.21 अरब डॉलर था।
- अप्रैल-नवंबर 2025* के लिए सेवाओं का व्यापार अधिशेष 134.13 अरब डॉलर है, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 116.35 अरब डॉलर था।
चित्र 8: अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

- लौह अयस्क (70.23 प्रतिशत), काजू (57.17 प्रतिशत), तेल खली (40.28 प्रतिशत), अन्य अनाज (40.17 प्रतिशत), अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, खनिज जिनमें शामिल हैं प्रसंस्कृत खनिज (39.71 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (38.96 प्रतिशत), कॉफी (34.31 प्रतिशत), मांस, डेयरी और मुर्गी उत्पाद (31.37 प्रतिशत), हस्तशिल्प एक्सक्लूसिव का निर्यात। हस्तनिर्मित कालीन (29.74 प्रतिशत), रत्न एवं आभूषण (27.8 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (23.76 प्रतिशत), औषधि एवं फार्मास्यूटिकल्स (20.91 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद एवं कांच के बर्तन (20.07 प्रतिशत), कार्बनिक एवं अकार्बनिक रसायन (18.49 प्रतिशत), अनाज उत्पाद एवं विविध प्रसंस्कृत वस्तुएं (17.69 प्रतिशत), चाय (17.42 प्रतिशत), मानव निर्मित धागा/कपड़ा/तैयार उत्पाद आदि (15.72 प्रतिशत), समुद्री उत्पाद (15.54 प्रतिशत), मसाले (12.96 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (11.65 प्रतिशत), सभी प्रकार के वस्त्रों का पुनर्चक्रण (11.27 प्रतिशत), चमड़ा एवं चमड़ा उत्पाद (5.88 प्रतिशत), तंबाकू (5.57 प्रतिशत), सूती धागा/कपड़ा/तैयार उत्पाद, हथकरघा उत्पाद आदि (4.09 प्रतिशत) और फल एवं सब्जियां (3.09 प्रतिशत) में नवंबर 2025 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
- नवंबर 2025 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सोने (-59.15 प्रतिशत), न्यूज़प्रिंट (-23.37 प्रतिशत), वनस्पति तेल (-19.77 प्रतिशत), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-11.27 प्रतिशत), कोयला, कोक और ब्रिकेट आदि (-5.71 प्रतिशत), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-4.05 प्रतिशत), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री आदि (-2.42 प्रतिशत), लुगदी और बेकार कागज (-1.31 प्रतिशत) और कार्बनिक और अकार्बनिक रसायनों (-0.1 प्रतिशत) के आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
- अप्रैल-नवंबर 2025* के दौरान सेवाओं के निर्यात में अप्रैल-नवंबर 2024 की तुलना में 8.65 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
- नवंबर 2024 की तुलना में नवंबर 2025 में मूल्य परिवर्तन के संदर्भ में शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य अमेरिका (22.61 प्रतिशत), चीन (90.12 प्रतिशत), स्पेन (181.33 प्रतिशत), अरब अमीरात (13.16 प्रतिशत) और तंजानिया (126.36 प्रतिशत) सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित कर रहे हैं।
- मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल-नवंबर 2025 में अप्रैल-नवंबर 2024 की तुलना में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य अमेरिका (11.38 प्रतिशत), चीन (32.83 प्रतिशत), स्पेन (54.54 प्रतिशत), अरब अमीरात (6.7 प्रतिशत) और हांगकांग (22.37 प्रतिशत) हैं।
- नवंबर 2024 की तुलना में नवंबर 2025 में मूल्य परिवर्तन के संदर्भ में वृद्धि प्रदर्शित करने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन (18.28 प्रतिशत), अमेरिका (38.29 प्रतिशत), थाईलैंड (80.96 प्रतिशत), हांगकांग (41.44 प्रतिशत) और ब्राजील (77.42 प्रतिशत) हैं।
- अप्रैल-नवंबर 2025 की तुलना में अप्रैल-नवंबर 2024 में मूल्य परिवर्तन के संदर्भ में शीर्ष 5 आयात स्रोत चीन (12.63 प्रतिशत), अमेरिका (13.49 प्रतिशत), हांगकांग (32.43 प्रतिशत), अरब अमीरात (8.81 प्रतिशत) और आयरलैंड (137 प्रतिशत) वृद्धि प्रदर्शित कर रहे हैं।
*त्वरित अनुमानों के लिए लिंक
***
पीके/केसी/एके/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2204246)
आगंतुक पटल : 121