सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ओडिशा में सहकारी समितियों के सदस्यों को लाभ

प्रविष्टि तिथि: 17 DEC 2025 1:11PM by PIB Delhi

 'सहकार से समृद्धि' की परिकल्पना को साकार करने के लिए, मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न पहलें की हैं। ऐसी ही एक पहल के तहत नए बहुउद्देशीय PACS /डेयरी/मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को अनुमोदित किया गया  है, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में ओडिशा राज्य सहित देश की सभी पंचायतों और गांवों को कवर करना है।  दिनांक 15 नवंबर, 2025 तक, कुल 30,083 नए PACS, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं;  और 15,793 डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों को सशक्त किया गया है; 255,881 ग्राम पंचायतें (GPs) PACS द्वारा कवर की गई हैं;  87,159 ग्राम पंचायतें डेयरी सहकारी समितियों द्वारा कवर की गई हैं; और 29,964 ग्राम पंचायतों को मात्स्यिकी सहकारी समितियों द्वारा कवर किया गया है। ओडिशा राज्य में कुल 2,039 नई M-PACS (1537), डेयरी (451) और मात्स्यिकी (51) सहकारी समितियों को पंजीकृत किया गया है और 209 डेयरी सहकारी समितियों को सशक्त किया गया है।  कार्यशील PACS के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र प्रायोजित परियोजना के तहत, ओडिशा को पारदर्शिता और प्रचालन दक्षता में सुधार के उद्देश्य से ईआरपी-आधारित कॉमन राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर पर ऑनबोर्ड करने के लिए 4,240 पैक्स को अनुमोदित किया गया है।  महिलाएं और जनजातीय सहकारी समितियां ओडिशा में NCDC की राष्ट्रीय ब्याज अनुदान योजनाओं से लाभान्वित होती हैं।

पिछले तीन वर्षों के दौरान, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान की गई वित्तीय सहायता, अनुदान और ऋण सुविधाएं भी ओडिशा राज्य को उपलब्ध कराई गई हैं। NCDC ने राज्य में सहकारी विकास के लिए कुल 10.74 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं, जिसमें 2022-23 में 1.61 करोड़ रुपये, 2023-24 में 3.24 करोड़ रुपये और 2024-25 में 5.89 करोड़ रुपये शामिल हैं (पिछले 5 वर्षों के दौरान NCDC द्वारा संवितरण संलग्नक -I में संलग्न है) महिलाओं और जनजातीय सहकारी समितियों को लक्षित सहायता भी विस्तारित की गई है, इस अवधि में 0.20 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसमें स्वरोजगार महिला सहकारी संगठन लिमिटेड को 35 लाख रुपये, मां सुरेश्वरी किसान उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड को 31.80 लाख रुपये, स्वाभिमान प्राथमिक मात्स्यिकी  सहकारी समिति (100% एसटी सदस्य) को 2.50 लाख रुपये और गजपति ऑर्गेनिक  किसान उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (100% एसटी सदस्य) को 9.30 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, PACS कंप्यूटरीकरण परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ओडिशा को केंद्रीय हिस्से के रूप में 18.07 करोड़ रुपये जारी किए  गए हैं।

लगभग 4106 PACS कार्मिकों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए, ओडिशा के दो सहकारी प्रशिक्षण संस्थानों (CTIs) यानी कृषि सहकारी कार्मिक प्रशिक्षण संस्थान (ACSTI) और मधुसूदन सहकारी प्रबंधन संस्थान (MICM) को 1.24 करोड़ रुपये की सहायता PACS के लिए 135 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रदान की गई है।

दिनांक 15.11.2025 तक, ओडिशा के सभी जिलों में 7,595 सहकारी समितियां और 94,92,273 सदस्य हैं। ओडिशा में जिला-वार सहकारी समितियों और सदस्यता विवरण संलग्नक -II के रूप में संलग्न हैं।

ओडिशा सहित देश भर में कई कदम उठाए  जा रहें है, जिनका उद्देश्य सहकारी ढांचे को सशक्त करना, कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है। इनमें दो लाख नए बहुउद्देशीय PACS, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की राष्ट्रीय योजना का निरंतर कार्यान्वयन शामिल है ताकि सभी अनाच्छादित कवर न की गई पंचायतों और गांवों में सहकारी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत अन्न भंडारण योजना की शुरुआत PACS के  गोदामों, कस्टम हायरिंग केंद्रों और प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयों के साथ अवसंरचना और सेवा केंद्रों में परिवर्तन लाएगी, जिससे किसानों की फसल कटाई पश्चात के परिणामों में सुधार होगा। PACS कंप्यूटरीकरण परियोजना के तहत ओडिशा में स्वीकृत PACS में डिजिटल आधुनिकीकरण के प्रयास जारी रहेंगे, जिससे पारदर्शिता और प्रचालन दक्षता बढ़ेगी। आदर्श उपविधियों को अपनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि PACS PMKSKs, CSCs और PMBJKs जैसे 25 से अधिक आर्थिक कार्यकलापों में विविधता ला सकें।

अवसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई है, जिसमें कार्यशील PACS के कंप्यूटरीकरण के लिए 2,925.39 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय शामिल है। कृषि विपणन अवसंरचना (AMI) योजना के तहत, PACS गोदामों के लिए मार्जिन मनी आवश्यकताओं को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है, सब्सिडी दरों को 25% से बढ़ाकर 33.33% कर दिया गया है, और आंतरिक सड़कों और तौल पुलों जैसी सहायक सुविधाओं के लिए कुल स्वीकार्य सब्सिडी के एक तिहाई के बराबर अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जाती है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के माध्यम से किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को 190 करोड़ रुपये और मत्स्य  किसान उत्पादक संगठनों (FFPOs) को 98 करोड़ रुपये के संवितरण की सुविधा प्रदान की है।

राष्ट्रीय बहुराज्य सहकारी संस्थानों- NCOL, NCEL और BBSSL की स्थापना से प्राथमिक उत्पादकों के लिए बाजार पहुंच, ब्रांडिंग, प्रापण और मूल्य-श्रृंखला भागीदारी का समर्थन होगा और सहकारी नेतृत्व को पेशेवर बनाने के लिए त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी (TSU) की स्थापना से ओडिशा सहित देश भर में सहकारी समितियों की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और शासन को और सशक्त किया जा सकेगा।

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

संलग्नक -I

ओडिशा में पिछले 5 वर्षों का कार्यकलाप-वार संवितरण

(करोड़ रुपए में)

क्रम सं.

कार्यकलाप

2020-21

2021-22

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26 (25.11.2025की स्थिति के अनुसार)

कुल

   

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

ऋण

अनुदान

कुल

1

विपणन

0.64

0.16

0.80

0.50

0.13

0.63

   

-

   

-

0.40

 

0.40

   

-

1.54

0.29

1.83

2

सेवा सहकारी समिति

   

-

3.02

 

3.02

   

-

   

-

0.20

 

0.20

   

-

3.22

-

3.22

3

डेयरी और पशुपालन

   

-

   

-

   

-

0.28

0.01

0.29

0.28

0.11

0.39

 

0.13

0.13

0.56

0.25

0.81

4

एफपीओ

   

-

 

0.27

0.27

 

1.14

1.14

 

2.04

2.04

 

1.95

1.95

 

1.16

1.16

-

6.56

6.56

5

मात्स्यिकी

   

-

 

0.15

0.15

 

0.07

0.07

 

0.04

0.04

   

-

   

-

-

0.26

0.26

6

मात्स्यिकी एफपीओ (FFPO)

   

-

   

-

 

0.40

0.40

 

0.87

0.87

 

2.47

2.47

 

0.84

0.84

-

4.58

4.58

7

भंडारण

   

-

   

-

   

-

   

-

0.33

0.15

0.48

0.28

0.10

0.38

0.61

0.25

0.86

 

कुल

0.64

0.16

0.80

3.52

0.55

4.07

-

1.61

1.61

0.28

2.96

3.24

1.21

4.68

5.89

0.28

2.23

2.51

5.93

12.18

18.11

संलग्नक -II

ओडिशा में जिलेवार सहकारी समितियां और सदस्यता

 जिला

सहकारी समितियां

कुल सदस्य

कुल PACS

PACS_के सदस्य

कुल डेयरी

डेयरी के सदस्य

कुल मात्स्यिकी

मात्स्यिकी के सदस्य

 अंगुल

185

260,838

128

247,476

17

875

7

2,041

बालांगीर

280

252,344

185

230,945

54

7,813

2

121

 बालेश्वर

381

544,988

190

477,940

95

8,960

54

7,831

 बारगढ़

406

264,307

132

252,065

210

2,702

7

1,039

 भद्रक

298

405,503

133

364,352

107

8,621

47

8,008

 बौध

99

115,005

46

109,855

16

391

1

-

 कटक

674

586,707

284

393,373

230

14,638

81

7,494

 देवगढ़

55

70,283

41

67,216

6

296

5

1,570

 ढेंकनाल

202

254,964

116

236,478

6

338

34

2,778

 गजपति

133

63,678

99

51,520

5

371

5

910

 गंजम

580

472,949

419

414,091

13

1,819

91

22,469

 जगतसिंहपुर

541

381,710

135

251,429

291

16,858

40

18,889

 जाजपुर

252

323,358

194

315,200

14

740

22

2,632

 झारसुगुडा

99

78,787

44

68,646

37

1,989

8

2,736

 कालाहांडी

252

298,133

160

273,898

31

4,033

13

1,315

 कंधमल

103

237,288

76

162,265

-

-

2

155

 केंद्रपाड़ा

286

574,065

140

397,582

90

6,199

31

6,463

 केंदुझार

229

269,079

137

242,273

32

1,769

12

1,465

 खोरधा

405

301,474

164

235,141

23

2,205

83

19,784

 कोरापुट

145

234,492

97

215,830

10

506

5

1,476

 मलकानगिरी

82

130,456

55

118,907

4

134

18

2,360

 मयूरभंज

260

347,479

202

337,461

3

102

22

2,086

 नबरंगपुर

158

173,398

91

168,677

53

3,153

9

961

 नयागढ़

198

236,264

183

234,523

-

-

-

-

 नुआपाडा

89

95,147

69

89,308

2

46

5

592

 पुरी

538

398,759

228

313,603

133

14,247

146

26,569

 रायगड़ा

116

143,965

96

138,825

8

356

3

260

 संबलपुर

140

167,511

78

159,570

49

2,407

7

1,477

 सोनपुर

170

100,863

72

91,532

48

3,714

-

-

 सुंदरगढ़

239

1,708,479

146

1,639,055

-

-

9

1,515

 

7,595

9,492,273

4,140

8,299,036

1,587

105,282

769

144,996

***

AK 


(रिलीज़ आईडी: 2205075) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English