संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय कार्य मंत्रालय ने युवा संसद प्रतियोगिताओं द्वारा विधायी प्रक्रियाओं में विद्यार्थियों की भागीदारी प्रोत्साहित की

प्रविष्टि तिथि: 17 DEC 2025 4:09PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय हितधारक संगठनों के समन्वय से दिल्ली के स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। ये प्रतियोगिताएं जागरूकता कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन की स्वस्थ आदतें और दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता की भावना प्रबल बनाना है। साथ ही विद्यार्थियों को संसदीय प्रथाओं और प्रक्रियाओं तथा सरकार के कामकाज, संवैधानिक मूल्यों की गहन जानकारी देकर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जीवन जीने में सक्षम बनाना है।

मंत्रालय द्वारा मसौदा विधेयकों पर पूर्व-विधायी परामर्श आयोजित करने का सार्वजनिक समर्पित मंच नहीं बनाया गया है।

मंत्रालय नियमित रूप से अपनी वार्षिक रिपोर्ट अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करता है जो लोगों को आसानी से सुलभ हैं।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

 

***

पीके/केसी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2205392) आगंतुक पटल : 124
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu