सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण
प्रविष्टि तिथि:
17 DEC 2025 2:37PM by PIB Delhi
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण, घरेलू पर्यटन पर जुलाई 2025 से जून 2026 के दौरान होने वाले व्यय का सर्वेक्षण (डीटीईएस) कर रहा है। सर्वेक्षण में पिछले 365 दिनों में परिवार के सदस्यों द्वारा पर्यटन उद्देश्य से की गई 180 दिनों या उससे कम अवधि की घरेलू यात्राओं के खर्च का डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसमें रातों में होने वाली यात्राएं या रातों में पर्यटन के लिए निकलना, 'तीर्थयात्रा और धार्मिक गतिविधियां' जैसे कई मुख्य उद्देश्य शामिल हैं। इस सर्वेक्षण में रातों में रुककर पर्यटन यात्राओं के लिए विभिन्न मदों के तहत खर्च का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है, जिसमें शामिल हैं - आवास, भोजन और पेय, परिवहन, खरीदारी, मनोरंजन, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों आदि।
वर्ष 2025-26 के लिए किए जा रहे डीटीईएस सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश सहित भारतीय संघ के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है। इसमें यात्राओं के मूल और गंतव्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की जानकारी भी इकट्ठा एकत्र की जाती है।
यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज लोकसभा में दी।
****
(रिलीज़ आईडी: 2205830)
आगंतुक पटल : 15