रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय रेल ने क्रिसमस और नए साल में भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए विशेष रेलगाडियां आरंभ की हैं; 244 फेरियां के लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है


आने वाले दिनों में अधिक फेरियों की जानकारी दी जाएगी

प्रविष्टि तिथि: 18 DEC 2025 2:46PM by PIB Delhi

भारतीय रेल ने क्रिसमस और नए साल के दौरान, यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आठ जोन में विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है। अब तक कुल 244 फेरियों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। आने वाले दिनों में और फेरियों की सूचना दी जाएगी।

क्रिसमस और नव वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित रेलगाडियों का सारांश

रेलवे जोन

अधिसूचित फेरियां

सीआर

76

एनआर

08

एससीआर

26

एसईसीआर

24

एसडब्ल्यूआर

28

एनडब्ल्यूआर

06

डब्ल्यूआर

72

एनएफआर

04

कुल

244

 

मुंबई-गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर मुंबई सीएसएमटी/एलटीटी और करमाली/मडगांव के बीच दैनिक और साप्ताहिक विशेष रेलगाडियां चलाई जा रही हैं, जो मार्ग में आने वाले प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरती हैं। इन रेलगाडि़यों में अतिरिक्त सीटें और स्लीपर विकल्प उपलब्ध हैं। इसी तरह, मुंबई-नागपुर, पुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर विशेष रेल सेवाएं यात्रियों की भीड़ को व्‍यवस्थित करके सुविधाजनक यात्रा प्रदान कर रही हैं। उत्तरी और पूर्वी भारत में, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त कॉरिडोर पर लंबी दूरी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रेलगाडियां चलाई जा रही हैं।

दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और अन्य शहरों को जोड़ने वाली अतिरिक्त सेवाएं इस व्यस्त समय में यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करती हैं। इनमें सीएसएमटी-करमाली, एलटीटी-तिरुवनंतपुरम, पुणे-सांगानेर और सीएसएमटी-नागपुर रेलगाडि़यां शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक भीड़ को देखते हुए कई फेरियां लगा रही हैं। रेलवे इन विशेष रेलगाडि़यों के साथ  क्रिसमस और नव वर्ष के लिए यात्रियों को समुद्र तटों, शहरों और पर्यटन स्थलों की आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहा है। 

क्रिसमस और नए वर्ष 2025-26 के लिए रेलगाडि़यों का जोन-वार विवरण निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध हैं:

 

***

पीके/केसी/जेके/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2205927) आगंतुक पटल : 138
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada