युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. मनसुख मांडविया ने नए युवा अधिकारियों (डीवाईओ) से ‘राष्ट्र प्रथम’ भावना के साथ विकसित भारत के लिए युवाओं का नेतृत्व करने का आह्वान किया


‘आज के युवा, विकसित भारत का भविष्य’: डीवाईओ ओरिएंटेशन समारोह में डॉ. मांडविया

केंद्रीय मंत्री ने नव नियुक्त डीवाईओ से भारत के जनसांख्यिकीय लाभांश को साकार करने की अपील की

स्वयं से पहले सेवा: ‘माय भारत’ ने दीक्षा इंडक्शन समारोह में नए जिला युवा अधिकारियों का स्वागत किया

नई दिल्ली में नए डीवाईओ के लिए दीक्षा इंडक्शन की शुरुआत, नियुक्ति पत्र सौंपे गए

प्रविष्टि तिथि: 24 DEC 2025 5:38PM by PIB Delhi

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के ओरिएंटेशन समारोह को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. मांडविया ने युवाओं को विकसित भारत का भविष्य बताते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मिशन मोड में स्पष्ट लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री ने यह संबोधन नई दिल्ली स्थित सीएसओआई में आयोजित DIKSHA (दीक्षा)  (डीवाईओ डेडिकेटेड इंडक्शन ट्रेनिंग फॉर नॉलेज, स्किल, एंड होलिस्टिक एटीट्यूड फॉर सर्विस)) नामक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान के दौरान नए नियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान, माननीय मंत्री ने समारोह में प्रतिभा सेतु पोर्टल के ज़रिए चुने गए नए भर्ती हुए डीवाईओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

भगवद्गीता का जिक्र करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि कड़ी मेहनत, नैतिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता, नव नियुक्त अधिकारियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी।

केंद्रीय युवा मामलों के मंत्री ने कहा कि जिला युवा अधिकारी और ‘मेरा युवा भारत’ देश के युवाओं की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए अवसरों की महत्वाकांक्षी खिड़कियां हैं।

उन्होंने देश के जनसांख्यिकीय लाभांश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जिसे सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक लाख युवा नेताओं के निर्माण के आह्वान का भी उल्लेख किया और कहा कि इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अधिकारियों की होगी।

कार्यक्रम मेंमाय भारतके नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए युवा मामलों के मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने सार्वजनिक सेवा मेंस्वार्थ से पहले सेवाकी भावना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को समाज निर्माण और सार्वजनिक सेवा के माध्यम से समाज को लौटाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/b3a25253-5d91-4b40-9def-daa93f925825M0KW.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/d3671f46-3459-481c-808c-3bcc5d86aafcTAW5.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/d3034ac5-ce4f-4799-b824-ebcc2eccfeabXOHN.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/009b9be1-4463-4b68-aefc-97bb63012664PXT1.jpeg

****

पीके/ केसी/ केजे / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2208222) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati