संचार मंत्रालय
ट्राई ने झारखंड के हजारीबाग जिले और आसपास के क्षेत्रों में, रांची से पटना तक राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच-19, 20 और 22) और पटना-रांची रेलवे मार्ग पर नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
02 JAN 2026 12:49PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नवंबर 2025 में बिहार लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए। इसमें हजारीबाग जिले और आसपास के क्षेत्रों के व्यापक शहरी मार्ग, एनएच-19, 20 और 22 के साथ रांची से पटना तक का राजमार्ग मार्ग और पटना से रांची तक का रेल मार्ग शामिल है। ट्राई के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में किए गए इन ड्राइव टेस्ट का मुख्य उद्देश्य शहरी इलाकों, संस्थानों, व्यावसायिक क्षेत्रों, आवासीय परिसरों और रेल मार्गों पर यात्रियों व अन्य उपयोगकर्ताओं के अनुभव के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करना था।
20 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 के बीच ट्राई की टीमों ने बिहार के हजारीबाग जिले और आसपास के क्षेत्रों के शहरी मार्गों, एनएच-19, 20 और 22 के साथ रांची से पटना तक के राजमार्ग और पटना से रांची तक के रेलवे मार्ग पर विस्तृत परीक्षण किए। इन परीक्षणों में 220.9 किलोमीटर का शहरी ड्राइविंग परीक्षण, 18 हॉटस्पॉट स्थान, 2.1 किलोमीटर का पैदल परीक्षण, 327.5 किलोमीटर का राजमार्ग ड्राइविंग परीक्षण और 376.9 किलोमीटर का रेलवे ड्राइविंग परीक्षण शामिल था। जिन तकनीकों का मूल्यांकन किया गया उनमें 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थीं, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। आईडीटी के निष्कर्षों से सभी संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को पहले ही अवगत करा दिया गया है।
मूल्यांकित प्रमुख पैरामीटर:
ए) वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, ध्वनि की गुणवत्ता (एमओएस), कवरेज।
बी) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी
हजारीबाग जिले और आसपास के क्षेत्रों के शहरी मार्गों, एनएच-19, 20 और 22 के साथ रांची से पटना तक के राजमार्ग मार्ग और पटना से रांची तक के रेलवे मार्ग में समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सार इस प्रकार है:
|
सेवा प्रदाता
|
कॉल सेटअप सफलता दर
|
ड्रॉप कॉल दर
|
|
|
शहर
|
हाइवे
|
रेलवे
|
मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन
|
शहर
|
हाइवे
|
रेलवे
|
कुल मिलाकर
|
|
एयरटेल
|
99.65
|
100.00
|
81.48
|
96.63
|
0.00
|
0.00
|
1.82
|
0.27
|
|
बीएसएनएल
|
72.14
|
79.04
|
14.72
|
57.80
|
8.54
|
9.09
|
11.32
|
6.79
|
|
आरजेआईएल
|
99.66
|
100.00
|
95.87
|
99.21
|
0.34
|
0.00
|
4.31
|
0.79
|
|
वीआईएल
|
89.31
|
82.18
|
59.43
|
82.99
|
7.75
|
9.09
|
23.08
|
8.73
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
ऑटो-सिलेक्शन मोड में (5जी/4जी/3जी/2जी)
समग्र ड्राइव परीक्षण के दौरान 5जी डेटा सेवाओं ने 199.26 एमबीपीएस की अधिकतम औसत डाउनलोड गति और 24.47 एमबीपीएस की अधिकतम औसत अपलोड गति दर्ज की।
एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में सिटी ड्राइव में कुल आईडीटी रूट के क्रमशः 5.53 प्रतिशत, 46.10 प्रतिशत, 4.52 प्रतिशत और 23.98 प्रतिशत रूटों पर ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ देखी गई है।
हज़ारीबाग़ जिले और आसपास के क्षेत्रों में मूल्यांकन में हदरी, करियातपुर, हरली पेटो, दारू, अमनारी, केसुरा, सीता गढ़ा, हुरहुरु, नवादा, हुपाद, हरम, हरली, बड़कागांव, पकरी बरवाडीह, जमुआरी, पुंडरी, सुल्ताना, गदोखर, लुपुंग, डुमरौन, मंडई खुर्द, नवाबगंज आदि क्षेत्र शामिल थे।
ट्राई ने निम्नलिखित क्षेत्रों में वास्तविक स्थितियों का मूल्यांकन किया- (i) बाराचट्टी डाकघर, तेतरिया खुर्द, बिहार (ii) बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, झारखंड (iii) कैनरी हिल हज़ारीबाग़, झारखंड (iv) सिविल कोर्ट हज़ारीबाग़, झारखंड (v) प्रधान डाकघर, हज़ारीबाग़, झारखंड (vi) हज़ारीबाग़ नया बस स्टैंड, हज़ारीबाग़, झारखंड (vii) हज़ारीबाग़ वन्यजीव अभयारण्य, हज़ारीबाग़, झारखंड (viii) हेसागढ़ा पंचायत भवन, काशीखाप, झारखंड (ix) केंदुआ मोर चौपारण बस स्टैंड, चौपारण, झारखंड (x) मां विंध्यवाशिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कर्मतनर, झारखंड (xi) मुख्य द्वार आईआईएमबीजी, गया, बिहार (xii) न्यू बुलिडिंग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हज़ारीबाग़, झारखंड (xiii) पावरग्रिड कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड गया, भंवरबार, बिहार (xiv) राधा गोविंद विश्वविद्यालय, लालकी घाटी, झारखंड (xv) शहीद निर्मल महतो चौक, कोठार, झारखंड (xvi) शिवाजी चौक, विजयनगर, रांची, झारखंड (xvii) एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद, बिहार (xviii) विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग़, झारखंड, स्थैतिक परीक्षण के माध्यम से और (i) हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन, झारखंड (ii) सदर अस्पताल हजारीबाग, झारखंड, पैदल परीक्षण के माध्यम से।
प्रमुख क्यूओएस मापदंडों के आधार पर प्रदर्शन:
सीएसएसआर: कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी: कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर: कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस: औसत राय स्कोर

ये परीक्षण ट्राई द्वारा सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए किए गए थे। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए ट्राई के सलाहकार (क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता) श्री कौशिक मुखर्जी से ईमेल adv.kolkata@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-33-22361401 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/बीयू/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2210773)
आगंतुक पटल : 231