युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का दूसरा संस्करण 9-12 जनवरी तक नई दिल्ली में पूरे भारत के युवा नेताओं को एक साथ लाएगा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वीबीवाईएलडी 2026 में युवा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे

युवा प्रतिनिधि राष्ट्रीय और वैश्विक हस्तियों से जानकारी और मेंटरशिप हासिल करेंगे

​​​​​​​वीबीवाईएलडी 2026 विकसित भारत@2047 के विज़न को आगे बढ़ाने वाले दस प्रमुख राष्ट्रीय विषयों के बारे में युवा विचारों पर बल देगा

प्रविष्टि तिथि: 08 JAN 2026 7:59PM by PIB Delhi

भारत की विकास यात्रा में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बड़ी पहल के तहत 09-12 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी 2026) का दूसरा एडिशन होगा। इसे केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम विभाग आयोजित कर रहा है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रेरित होकर, इस डायलॉग का लक्ष्य युवा नेताओं को विकसित भारत@2047 का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए विचार और समाधान पेश करने के लिए गतिशील राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं, नीति निर्माताओं और राष्ट्रीय और वैश्विक हस्तियों के बीच सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देगा, जिससे युवा नेता देश के भविष्य को आकार देने में सक्रिय रूप से योगदान दे सकेंगे।

वीबीवाईएलडी 2026 का लक्ष्य 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने विचारों को अमल में लाने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करके युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना है। यह डायलॉग भारत के दीर्घकालिक विकास विज़न के अनुरूप समावेशी भागीदारी, नवाचार और समाधान-उन्मुख सोच को बढ़ावा देता है।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का मुख्य स्तंभ है और इसे संरचित चार-चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में डिजिटल क्विज़ (सितंबर-अक्टूबर 2025) माय  भारत और MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई थी। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50.42 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

इसके बाद निबंध चैलेंज (अक्टूबर-नवंबर 2025) हुआ, जिसमें दस राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विषयों पर दो लाख से ज़्यादा सबमिशन मिले। तीसरा चरण, राज्य-स्तरीय विज़न डेक (पीपीटी) चैलेंज (नवंबर-दिसंबर 2025) था। उसमें  प्रतिभागियों को उनकी लीडरशिप क्वालिटी, विज़न की स्पष्टता और मिलकर काम करने की क्षमताओं के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया।

चैलेंज ट्रैक वीबीवाईएलडी 2026 के दौरान नेशनल चैंपियनशिप के रूप में संपन्न होगा, जहाँ शॉर्टलिस्ट किए गए 1,500 युवा लीडर 9-12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपने आइडिया पेश करेंगे।

प्रतिभागी 10 पहचाने गए विषयों पर आधारित थीमेटिक प्रस्तुति और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे, जो इस प्रकार हैं:

  • विकसित भारत के लिए लोकतंत्र और सरकार में युवा
  • महिला-नेतृत्व वाला विकास: विकसित भारत की कुंजी
  • फिट भारत, हिट भारत 
  • भारत को दुनिया की स्टार्ट-अप राजधानी बनाना
  • भारत की सॉफ्ट पावर: सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक  प्रभाव
  • परंपरा के साथ नवाचारआधुनिक भारत का निर्माण
  • आत्मनिर्भर भारत: मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड
  • स्मार्ट और सतत कृषि  के ज़रिए उत्पादकता बढ़ाना
  • सतत और ग्रीन विकसित भारत का निर्माण
  • विकसित भारत के लिए भविष्य के लिए तैयार वर्कफोर्स का निर्माण  भारत

इसके साथ ही सांस्कृतिक और डिज़ाइन ट्रैक भी है, जो ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है। उसमें भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोक संगीत और नृत्य, कविता और इनोवेशन में प्रतियोगिताएं होंगी। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सबसे अच्छी टीमें वीबीवाईएलडी 2026 के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा करेंगी।

वीबीवाईएलडी का यह दूसरा संस्करण कुछ नए वर्टिकल्स पेश करता है, जबकि पहले संस्करण के मूल विज़न को बरकरार रखता है। इनमेंडिजाइन फॉर भारत,”  राष्ट्रीय डिजाइन चैलेंज है जो सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करता है; “टेक फॉर विकसित भारतहैक फॉर सोशल कॉज,” मल्टी-स्टेज हैकाथॉन है जो टेक्नोलॉजी-आधारित समाधानों को बढ़ावा देता है; और अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, जिसमें नो इंडिया प्रोग्राम और बिस्मटेक देशों के युवा प्रतिनिधि भारत मंडपम में एक साथ आएंगे।

वीबीवाईएलडी 2026 के समापन समारोह में लगभग 3,000 प्रतिभागी एक साथ आएंगे। उनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक से 1,500 युवा, सांस्कृतिक और डिजाइन ट्रैक से 1,000, 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और 400 विशेष अतिथि शामिल होंगे। उनकी सामूहिक चर्चाएँ, प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक आदान-प्रदान विचारों और प्रतिबद्धताओं का जीवंत राष्ट्रीय इकोसिस्टम बनाएगा, जो विकसित भारत@2047 के निर्माण में युवाओं को प्रमुख भागीदार के रूप में मजबूत करेगा।

दिन-वार अवलोकन: वीबीवाईएलडी 2026

9 जनवरी 2026:

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 की शुरुआत ओरिएंटेशन सत्र से होगी, जो अगले तीन दिन की चर्चाओं, जुड़ाव और सहयोग के लिए वातावरण और दिशा तय करेगा। इस सत्र में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल का स्वागत भाषण होगा। उसके बाद युवा जुड़ाव पहलों में उनके योगदान को मान्यता देते हुए माय भारत स्वयंसेवकों का सम्मान किया जाएगा। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे मुख्य भाषण देंगी, जिसमें डायलॉग के विज़न और उद्देश्यों की रूपरेखा बताई जाएगी।

10 जनवरी 2026:

वीबीवाईएलडी 2026 की शुरुआत पूर्ण सेशन से होगी, जिसमें केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल, साथ ही युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

उद्घाटन सत्र के बाद, प्रतिभागी राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले दस विषयों पर आधारित चर्चाओं में हिस्सा लेंगे, जो जाने-माने डोमेन विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनर्स और सार्वजनिक नेताओं के मार्गदर्शन में होंगी। इन चर्चाओं का उद्देश्य विकसित भारत@2047 के विज़न के अनुरूप समाधान-उन्मुख चर्चाओं, व्यावहारिक जानकारियों और कार्रवाई योग्य सिफारिशों को बढ़ावा देना है।

इसी के साथ, विकसित भारत प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्रालयों की पहलों को दिखाया जाएगा, जिसमें शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, नवाचार और संस्कृति में अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

दोपहर में प्रतिभागी प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय का गाइडेड टूर भी करेंगे, जिससे उन्हें भारत के नेतृत्व और लोकतांत्रिक यात्रा के बारे में जानकारी मिलेगी।

11 जनवरी 2026:

इस दिन इसरो के अंतरिक्ष यात्री  माय भारत के स्वयंसेवकों के साथ ओपन फायरसाइड बातचीत करेंगे। वे विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रीय सेवा में अपनी यात्राओं के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करेंगे, और विकसित भारत के निर्माण में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका पर बल देंगे।

शाम को "कलर्स ऑफ विकसित भारत" सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जो भारत की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने वाले पारंपरिक और समकालीन प्रदर्शनों का जीवंत मिश्रण होगा। जानी-मानी क्रिकेटर और भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सुश्री हरमनप्रीत कौर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

दिन भर डोमेन विशेषज्ञों के समक्ष विषय-वार प्रस्तुतियाँ भी जारी रहेंगी।

12 जनवरी 2026:

अंतिम दिन इस डायलॉग का निर्णायक समापन होगा जिसे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जो इस प्लेटफॉर्म के राष्ट्रीय महत्व और सरकार की युवा-नेतृत्व वाली राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता पर बल देगा। प्रधानमंत्री युवा प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए अपने विचार सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भव्य पूर्ण सत्र  होगा, जिसमें युवा नेताओं के साथ टाउन हॉल-शैली में बातचीत शामिल होगी। आशा है कि यह प्रमुख कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करेगा और उन्हें विकसित भारत@2047 की ओर देश की परिवर्तनकारी यात्रा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए ऊर्जा देगा।

कार्यक्रम के दौरान, युवा नेता प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के सामने उच्च-प्रभाव वाली दस प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें से प्रत्येक राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विषयों में से एक का प्रतिनिधित्व करेगी।

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2026 भारत की विकास यात्रा में युवाओं को केंद्रीय हितधारक के रूप में मजबूत करता है। संवाद, नवाचार और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ सीधे जुड़ाव के माध्यम से, यह प्लेटफॉर्म विकसित भारत@2047 का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाता है।

*****

पीके/केसी/पीके /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2212646) आगंतुक पटल : 496
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam